MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 1 सितंबर 2020 का राशिफल: कुंभ वालों का प्रेम प्रसंग के कारण परिवार से मतभेद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन

1 सितंबर 2020 का राशिफल: कुंभ वालों का प्रेम प्रसंग के कारण परिवार से मतभेद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 1 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.40 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 31 2020, 08:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

212

फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

312

फायदा- आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।

412

फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

512

फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

612

फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

712

फायदा- सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

812

फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

912

फायदा- आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

1012

फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

1112

फायदा- आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार से मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

1212

फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved