MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 20 नवंबर 2021: मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी, कर्क वालों को हो सकता है धन लाभ

Horoscope Today आज का राशिफल 20 नवंबर 2021: मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी, कर्क वालों को हो सकता है धन लाभ

उज्जैन. 20 नवंबर, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में, चंद्रमा और राहु वृष राशि में, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

5 Min read
Author : Contributor Asianet
| Updated : Nov 20 2021, 08:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आज आपको अपने बढ़ते हुए कर्जा को रोकना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद ही आपको परेशानी से राहत मिलेगी। आज आपको अकस्मात किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

उपाय- किसी मंदिर में खाने का तेल दान करें।

 

212

परिवार के किसी सदस्य की विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। 

उपाय- जेब में सफेद रूमाल रखें।
 

312

प्रेम जीवन में आज कोई तनाव पनप सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपनी जीवनसाथी को मनाने की कोशिश अवश्य करें। संतान को आज अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। आज आपको आपके व्यापार में अकस्मात लाभ मिलने से आप अपने पुराने कर्जे को उतारने में कामयाब रहेंगे।

उपाय- लाल फूल नदी में प्रवाहित करें। 
 

412

आज आपके मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार की ओर से मंजूरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। 

उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
 

512

सरकारी कार्य यदि आपका लंबित है, तो उसको पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह आपको परेशान नहीं दे सकता है। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आपके कारोबार के लिए कुछ खराब रहने वाला है। 

उपाय- भगवान श्रीगणेश को केले का भोग लगाएं।
 

612

घर परिवार में भी सुख शांति मिलेगी। दैनिक जीवन में सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष भागदौड भरा रहेगा।

उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
 

712

आज आपको अच्छी व साफ नियत से ही सभी कार्य करने होंगे, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अकारण ही चिंता होगी, लेकिन नौकरी कर रहे लोगों के सहयोग से किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपकी प्रगति के मार्ग में भी बाधा डाल सकती है। 

उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
 

812

नौकरी कर रहे छात्रों को आज वेतन वृद्धि और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त होगा और आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आयेगा। 

उपाय- काले तिल का दान करें।
 

912

आज आपकी परिवार के सदस्यों से बहस बाजी भी हो सकती है। आज व्यवसाय की उन्नति देखकर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई व बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। 

उपाय- रुद्राष्टक का पाठ करें।
 

1012

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपका ही मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपने आप को ध्यान में रखकर ही पूरा करना होगा, नहीं तो आपको आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

उपाय- नदी में चावल प्रवाहित करें। 
 

1112

कार्यक्षेत्र में आज आपको मेहनत व लगन से कार्य करना होगा, तभी सफलता मिल पाएगी, नहीं तो आपके लिए गए निर्णय लटक सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज उत्तम लाभ प्राप्त होगा। 

उपाय- भैरवजी की पूजा करें।
 

1212

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज अध्ययन के प्रति भी आपका रुझान अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने माता-पिता के गुरूओं की सेवा और सम्मान करना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। 

उपाय- तिल के तेल का दीपक हनुमानजी को लगाएं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved