शनिवार को 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग
उज्जैन. 20 जुलाई, शनिवार को सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा। शनिवार को शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन तीन ग्रह कर्क राशि में होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी-सूर्य- कर्क राशि मेंचंद्र- कुंभ राशि मेंमंगल- कर्क राशि मेंबुध- कर्क राशि मेंगुरु- वृश्चिक राशि मेंशुक्र- मिथुन राशि मेंशनि- धनु राशि मेंराहु- मिथुन राशि मेंकेतु- धनु राशि में
Latest Videos
