- Home
- Astrology
- Horoscope
- 20 सितंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले बनाएंगे बिजनेस के नए प्लान, वृष राशि वालों को मिल सकती है नौकरी
20 सितंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले बनाएंगे बिजनेस के नए प्लान, वृष राशि वालों को मिल सकती है नौकरी
उज्जैन. 20 सितंबर, रविवार को आश्विन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।
फायदा- बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा।
नुकसान- पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें। कानूनी मसलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।
फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है।
नुकसान- जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
फायदा- अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों में उलझने से बचें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
फायदा- निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
फायदा- आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं। नए लोगों से फायदा हो सकता है।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।
फायदा- जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।
फायदा- रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।
फायदा- तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
फायदा- टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें। आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
फायदा- आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।
फायदा- आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।