MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 अप्रैल राशिफल: मेष के पूरे हो सकते हैं टारगेट, वृष के विद्यार्थियों के लिए अच्छा है समय, जानें अपना दिन

23 अप्रैल राशिफल: मेष के पूरे हो सकते हैं टारगेट, वृष के विद्यार्थियों के लिए अच्छा है समय, जानें अपना दिन

उज्जैन. आज (23 अप्रैल, शुक्रवार) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कामदा एकादशी कहते हैं। इस दन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 22 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है।
नुकसान- पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
नुकसान- गले के रोग परेशान कर सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

312

फायदा- दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

412

फायदा- नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

512

फायदा- रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

612

फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। बनती बात बिगड़ सकती है। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

712

फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

812

फायदा- आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- घर के बाहर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

912

फायदा- बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा।
नुकसान- एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

1012

फायदा- पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

1112

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

1212

फायदा- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है।
नुकसान- दौड़-धूप से थकान हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved