MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 जनवरी राशिफल: धनु वाले संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें, पैसों के लिए विवाद हो सकता है, जानें अपना दिन

23 जनवरी राशिफल: धनु वाले संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें, पैसों के लिए विवाद हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 23 जनवरी, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार की रात से चंद्रमा वृष राशि में आ चुका है। राहु पहले से इस राशि में स्थित है। चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग भी इस दिन रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 22 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। जमीन-जायदाद से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। रक्त संबंधी बीमारी हो सकती है। गुस्सा करने से बनती बात बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

212

फायदा- परिवार में नया सदस्य आ सकता है। खुशी के माहौल में समय बीतेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- भागदौड़ के कारण तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें तो बेहतर है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध-बिस्किट का दान करें।

312

फायदा- ऑफिस में आपका आइडिया सभी को पसंद आएगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

412

फायदा- कोई पुश्तैनी विवाद आज खत्म हो सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ तनाव बढ़ा सकता है। पैसा उधार न दें। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

512

फायदा- नए संबंधों से फायदा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कुछ जरूरी काम अधूरे होने से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता के पैर छूकर घर से निकलें।

612

फायदा- समय रहते सभी जरूरी काम निपट जाएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- निवेश के बारे में सोच-समझकर फैसला लें। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। इंटरव्यू में मनचाहा परिणाम न मिलने से दुख होगा।
उपाय- सुबह उठते ही अपने इष्टदेवता का ध्यान रखें।

712

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार के लोग आहत हो सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- पानी में केसर या हल्दी प्रवाहित करें।

812

फायदा- किसी नए बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में फायदा हो सकता है। नौकरी में भी सबकुछ ठीक रहेगा।
नुकसान- जिद करने से काम बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें और शनि के मंत्रों का जाप करें।

912

फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।
नुकसान- किसी अनहोनी का डर सताएगा। पैसों से जुड़े मामले में किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें।
उपाय- शिवजी को भांग का भोग लगाएं।

1012

फायदा- नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है।
उपाय- एक श्लोकी रामायण का पाठ करें।

1112

फायदा- कोई अनजान व्यक्ति आज आपकी मदद कर सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
नुकसान- कोई महत्वपूर्ण काम आप भूल सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

1212

फायदा- आज आप उधार का पैसा चुका देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- सुनी-सुनाई बातों का विश्वास न करें। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved