MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 नवंबर राशिफल: मेष वालों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा मौका, वृष वालों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता

23 नवंबर राशिफल: मेष वालों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा मौका, वृष वालों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता

उज्जैन. 23 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसे अक्षय व आंवला नवमी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर लगभग 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 22 2020, 07:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- कोई नया काम आपको मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस के टारगेट पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है।
नुकसान- गुस्से में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कानूनी मामलों में न फंसे। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं।

212

फायदा- धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सही समय पर दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- किसी भी काम में उतावलापन न दिखाएं। छोटी बात पर बड़ा मुद्दा बन सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
उपाय- घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

312

फायदा- अपनी सफलता पर सभी को गर्व होगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे।
नुकसान- पैसों की स्थिति को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी की मदद नहीं मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है।
उपाय- एकश्लोकी रामायण का पाठ करें।

412

फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- आज काम की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पानी में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

512

फायदा- पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
नुकसान- किसी मामले में असफलता का डर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। पुरानी बीमारी के कारण पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय- घर की छत पर बर्तन में पानी भरकर रखें।

612

फायदा- पुराने काम आज सहजता से निपट जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और मनचाहा तबादला हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करके घर से निकलें।

712

फायदा- बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- किसी से बेवजह न उलझें। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। थकान के कारण आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

812

फायदा- चतुराई और समझदारी से अपना काम निकाल लेंगे। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। अनचाहा काम भी ऑफिस में करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

912

फायदा- ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की राय लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

1012

फायदा- अचानक मनोरंजक यात्रा के योग बन सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक है। संतान की सफलता से मन खुश होगा।
नुकसान- नई संपत्ति खरीदने के पहले ठीक से जांच-परख लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- रोटी के ऊपर मिठाई रखकर गाय को खिलाएं।

1112

फायदा- आपके लिए गए फैसले सही साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। काम में मन कम ही लगेगा। पति-पत्नी में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे- कॉपी, पेन आदि का दान करें।

1212

फायदा- किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
नुकसान- यात्रा पर जाने से बचें, दुघर्टना के योग बन रहे हैं। कोई मंहगी वस्तु चोरी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved