- Home
- Astrology
- Horoscope
- 24 जनवरी राशिफल: मीन वालों के लिए लाभ का दिन है, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है, जानें अपना दिन
24 जनवरी राशिफल: मीन वालों के लिए लाभ का दिन है, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है, जानें अपना दिन
उज्जैन. 24 जनवरी, रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की सुबह सूर्य नक्षत्र बदलकर पूर्वाषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- आज का दिन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यात्रा के अवसर मिलेंगे। अधूरा काम पूरा हो सकता है। बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। काम को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। संपत्ति के मामले में नुकसान हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
फायदा- विशेष लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। प्रमोशन हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लव पार्टनर पर खर्चा अधिक हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।
फायदा- चुनौतीपूर्ण स्थितियां आज समाप्त हो जाएंगी। करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नुकसान- आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा। किसी बात पर अड़ें नहीं।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।
फायदा- आज आपके काम बनते चले जाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नुकसान- किसी मामले में आपको गलतफहमी हो सकती है। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।
फायदा- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- आलस के कारण कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पत्नी के लिए कोई अच्छा उपहार लाकर दें।
फायदा- आज आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। कामकाज में सुधार भी हो सकता है।
नुकसान- कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। फिजूल के काम में पैसा खर्च हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी गरीब को नए जूते खरीद कर दें।
फायदा- आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। अपनी इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी।
नुकसान- पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। न चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न लें।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।
फायदा- अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।
नुकसान- प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
फायदा- उलझी हुई स्थितियां आप संभाल लेंगे। बिजनेस में कोई नया फैसला लेंगे, जो आपके फेवर में रहेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। फालतू खर्चा भी हो सकता है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
फायदा- लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। ऑफिस या शॉप खरीदने का मन बनेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- जिद करेंगे तो किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
फायदा- घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। जमीन के फायदेमंद सौदे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी अजनबी पर भरोसा न करें। लेन-देन गुप्त रूप से करें। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उपाय- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।