शुक्रवार को बन रहे हैं 3 अशुभ और 1 शुभ योग, क्या असर होगा आपकी लाइफ पर ?
उज्जैन. 26 जुलाई, शुक्रवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 3.37 से कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होने से छत्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा इस दिन शूल और गंड नाम के 2 अशुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य: कर्क राशि मेंचंद्र: मीन राशि में मंगल: कर्क राशि में बुध: कर्क राशि मेंगुरु: वृश्चिक राशि मेंशुक्र: कर्क राशि में शनि: धनु राशि मेंराहु: मिथुन राशि मेंकेतु: धनु राशि में
Latest Videos
