MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 28 July 2021 Rashifal: कर्क वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ, सिंह वालों को प्रेम संबंधों में सफलता

28 July 2021 Rashifal: कर्क वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ, सिंह वालों को प्रेम संबंधों में सफलता

उज्जैन. 28 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 1.25 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुबंक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 27 2021, 06:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा- आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। बिजनेस में सितारे साथ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ये समय नया काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को केले बांटे।

212

वृष
फायदा- नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- उम्मीद के हिसाब से दिन नहीं बीतेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव भी आने की संभावना है। सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपका कामकाज बढ़ सकता है।
उपाय- अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।

312

मिथुन
फायदा- ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है।
नुकसान- कोई भी काम बिना प्लानिंग के न करें। आपका मन भटक सकता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है।
उपाय- गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।

412

कर्क
फायदा- पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार मों कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। अपनी बात मनवाने के लिए पार्टनर पर दबाव न डालें। खर्चों और संबंधों को लेकर मन में दबाव रह सकता है।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

512

सिंह
फायदा- शांति और संयम से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
नुकसान- लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। आसपास के कुछ लोग आपसे उलझ सकते हैं।
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

612

कन्या
फायदा- आपके लिए दिन रचनात्मक है। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है।
नुकसान- आज का काम कल पर न टालें। पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा भी हो सकता है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।

712

तुला
फायदा- मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है। धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- भावुक होकर गलत फैसला ले सकते हैं। कुछ मामलों में मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
उपाय- किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।

812

वृश्चिक
फायदा- कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार आज हो सकता है। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलने की खुशी रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है।
उपाय- आंकड़े के पौधे में पानी डालें।

912

धनु
फायदा- पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका फायदा भी आपको ही मिलेगा।
नुकसान- कामकाज में कुछ लोग आपका आइडिया चोरी कर सकते हैं। खर्चा ज्यादा रहेगा। फालतू समय न गंवाए। दुश्मनों से परेशानी हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करें।

1012

मकर
फायदा- पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी।
नुकसान- मानसिक तौर पर खुद को थोड़ा अस्त-व्यस्त महसूस कर सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को लेकर जोश में भी आ सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।
उपाय- भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

1112

कुंभ
फायदा- नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय और सफल रहेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे। 
नुकसान- फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
उपाय- घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।

1212

मीन
फायदा- आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। लोगों से बातचीत या लेखन के कामों में आप सफल हो सकते हैं। सफलता और पद की इच्छा रहेगी।
नुकसान- ज्यादा ही जोश में आने से सोचे हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिन का समय थोड़ा कमजोर भी रहेगा। मन की बात किसी को न बताएं।
उपाय- हनुमान जी को फल चढ़ाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved