MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 28 मई 2021 राशिफल: मकर राशि वाले शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से बचें, धन हानि हो सकती है, जानें अपना दिन

28 मई 2021 राशिफल: मकर राशि वाले शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से बचें, धन हानि हो सकती है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 28 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुक्रवार को देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 27 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

212

फायदा- करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है। विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। एसिडिटी भी हो सकती है।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

312

फायदा- ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।
नुकसान- बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

412

फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा।
नुकसान- ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

512

फायदा- लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

612

फायदा- कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

712

फायदा- करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

812

फायदा- मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा। इनकम बढ़ने की संभावना है।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। पैसा उधार न दें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

912

फायदा- नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

1012

फायदा- पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

1112

फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

1212

फायदा- अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved