MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 28 सितंबर का राशिफल: कन्या राशि वालों का नौकरी में इंक्रीमेंट-प्रमोशन हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

28 सितंबर का राशिफल: कन्या राशि वालों का नौकरी में इंक्रीमेंट-प्रमोशन हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 28 सितंबर, सोमवार को आश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 11.35 पर चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।रविवार की रात से शुक्र राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 27 2020, 09:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

212

फायदा- दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

312

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद संभव है। ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

412

फायदा- पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

512

फायदा- विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी।
नुकसान- कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

612

फायदा- नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

712

फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी।
नुकसान- पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

812

फायदा- नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है। आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

912

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

1012

फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।
नुकसान-जोखिम भरे सौदे करने से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

1112

फायदा- राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा।
नुकसान- किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं। ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

1212

फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है।
नुकसान- कोई बुरी खबर आपको आज मिल सकती है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved