MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2021: मेष वाले सेहत का रखें ध्यान, बिजी रहेगा सिंह वालों का दिन

Horoscope Today आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2021: मेष वाले सेहत का रखें ध्यान, बिजी रहेगा सिंह वालों का दिन

उज्जैन. 30 अक्टूबर, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 30 2021, 09:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

नौकरी कर रहे लोगों को उनके दुश्मन परेशान कर सकते हैं या फिर कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आज आपको आंख और कान दोनों खोलकर काम करना होगा, नहीं तो कोई नुकसान करवा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

उपाय- कांटेदार पौधे जैसे गुलाब पर जल चढ़ाएं।
 

212

व्यापार कर रहे लोगों के मुनाफे के रास्ते में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन किसी मित्र की मदद से वह सुलझ जाएगी और आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा भी बोले, तो आपको उसकी बातें सुनकर अपनी खुशी में मगन रहना होगा।

उपाय- दक्षिण दिशा में दीपक लगाएं।
 

312

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपने अपने जरूरी कार्यों में लापरवाही करने की कोशिश करेंगे, तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका आपके आस-पड़ोस में आज कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आप तत्पर रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा।

उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाएं।

 

412

साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसे किस्मत के भरोसे ना छोड़ें, तो वह उसमें अधिक परिश्रम करेंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, वह आज परिवार के सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगा।

उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।
 

512

परिवार के सदस्यों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन आपको इससे बचने की कोशिश करनी होगी।
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, मेहनत और ईमानदारी से करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आप कुछ नए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टाल दें। 

उपाय- किसी ज्योतिषी से पूछकर सूर्य का रत्न धारण करें।
 

612

विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज का दिन आपका खुशमिजाज माहौल में व्यतीत होगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपके जीवन की दिशा कोई नया मोड़ लेगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे हैं, परिजनों से चर्चा कर लें।

उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

712

आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। किसी खोई हुई चीज की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने करने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसे सुनकर आप थोड़ा विचलित होंगे, लेकिन आपके किसी मित्र के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।

उपाय- छोटे बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं।
 

812

जीवन साथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति का आज आप लाभ उठाएंगे। आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। संतान का आज सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान अधिक रहेगा, इसमें कुछ धन व्यय होगा। 

उपाय- पानी में थोड़ी ही हल्दी डालकर नहाएं।
 

912

नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज आपको बहुत कम मेहनत करने के बाद भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान से सुख मिलेगा।

उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।
 

1012

संतान के लिए आज आप कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय आपके कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र आपके घर आ सकते हैं।

उपाय- बेडरूम में ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें।
 

1112

रोजी-रोजगार में मिलने वाले बेहतर अवसर को किसी भी सूरत में हाथ से न जाने दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। वर्तमान में किये गये कठिन श्रम का भविष्य में सुखद परिणाम मिलेगा। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को बाहर ही निबटा लेना ही उचित रहेगा। घरेलू महिलाओं की धर्म-अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है। 

उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
 

1212

आज आपको अपने मन मुताबिक जिंदगी जीने के लिए भविष्य में कई अवसर मिलेंगे। यह समय शोध से जुड़े कार्य करने वालों के लिए अच्छा है। थोड़ा सा श्रम आपकी बड़ी सफलता का कारण बनेगा। किसी भी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका धन कहीं फंस सकता है। लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियों को संवाद के माध्यम से दूर करने से प्रयास करें।

उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां डालें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved