- Home
- Astrology
- Horoscope
- 31 जुलाई 2021 राशिफल: कर्क वालों को परेशानियों से मिल सकती है राहत, सिंह वालों के कामकाज में हो सकता है बदलाव
31 जुलाई 2021 राशिफल: कर्क वालों को परेशानियों से मिल सकती है राहत, सिंह वालों के कामकाज में हो सकता है बदलाव
उज्जैन. 31 जुलाई, शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है।
नुकसान- कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।
फायदा - जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है। आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान - कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।
फायदा- उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। यात्राओं से धन हानि हो सकती है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।
फायदा- आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।
फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।
फायदा- आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।
फायदा- संतान की उन्नति से खुश होंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।
फायदा- पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।
फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है।
नुकसान- गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।
फायदा- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
नुकसान- कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
फायदा- सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है।
नुकसान- बिजनेस में परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।