MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 31 मई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले पैसों की कमी से परेशान रह सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

31 मई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले पैसों की कमी से परेशान रह सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 31 मई, रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 30 2020, 09:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। अपच की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- देवी महाकाली को फलों का भोग लगाएं।

212

फायदा- नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनचाही सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी।
उपाय- गरीब कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन करवाएं।

312

फायदा- पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कमर दर्द से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

412

फायदा- जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- आय में रुकावटें आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा पर हल्दी लगाकर चढ़ाएं।

512

फायदा- भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। किसी मामले में अनिर्णय की स्थिति बनेगी।
उपाय- लक्ष्मीजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं, उसमें थोड़ा केसर डालें।

612

फायदा- दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- बेमन से कोई काम करना पड़ेगा। पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

712

फायदा- कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

812

फायदा- आज की मेहनत की फल आगे मिलेगा। निराशा दूर होगी। काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी से उलझे नहीं और न ही मजाक करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। दूसरों का वाहन न चलाएं।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई का दान करें।

912

फायदा- मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों के कारण परेशानी होगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे। जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं, उसमें लाल फूल भी डालें।

1012

फायदा- स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

1112

फायदा- कोई पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है।
नुकसान- काम में देरी से परेशान रहेंगे। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

1212

फायदा- दोस्तों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा।
नुकसान- दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, परेशान हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। ट्रांसफर हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved