MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 31 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वाले जोखिम भरे सौदे करने से बचें, खर्चा बढ़ने की संभावना है, जानें अपना दिन

31 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वाले जोखिम भरे सौदे करने से बचें, खर्चा बढ़ने की संभावना है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 31 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.45 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 30 2020, 07:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर  मिल सकती है। 
नुकसान- बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

212

फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

312

फायदा - आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है।
नुकसान - चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

412

फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
नुकसान- गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

512

फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

612

फायदा- प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे।
नुकसान- सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

712

फायदा- आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
नुकसान- चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

812

फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। संतान की उन्नति से खुश होंगे। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

912

फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

1012

फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। निरोगी बने रहेंगे।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

1112

फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

1212

फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved