- Home
- Astrology
- Horoscope
- 3 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले रखें गुस्से पर कंट्रोल, वृष राशि वालों को होगा निवेश से फायदा
3 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले रखें गुस्से पर कंट्रोल, वृष राशि वालों को होगा निवेश से फायदा
उज्जैन. 3 मई, रविवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

फायदा- अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। बिजनेस में फायदा देने वाले एग्रीमेंट हो सकते हैं। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गुस्से पर काबू रखें, वरना काम बिगड़ सकते हैं। आप स्वार्थी हो सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी को न बताएं।
उपाय- एक तरफ से सिकी हुई रोटी गाय को दें।
फायदा- पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी होगी। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। कोई पुराना डर भी परेशान कर सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में फूल का इत्र दान दें।
फायदा- कामकाज में सुधार होगा। अच्छे काम करने की इच्छा होगी। रुके हुए बड़े काम पूरे होने के योग हैं। परिवार को आपकी जरूरत होगी।
नुकसान- थकावट के कारण आप सुस्त हो सकते हैं। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान हो सकता है। गैर कानूनी काम करने की कोशिश न करें।
उपाय- गरीब लोगों को भोजन करवाएं।
फायदा- भाइयों की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेजेंटेशन से बॉस खुश होंगे। परिवार से जुड़े बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। साथी का रवैया आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस में टारगेट की चिंता हो सकती है।
उपाय- किसी गौशाला में पैसा दान करें।
फायदा- पुरानी चीजों में सुधार की संभावना है। आपका कामकाज बढ़ सकता है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं।
नुकसान- प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
उपाय- दूध से बनी चीजें कन्याओं को खिलाएं।
फायदा- निवेश के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल और मिठाई दें।
फायदा- बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन, मशीनरी के कामों में सावधानी रखें। चोट लगने का डर है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। पुराने दुश्मन भी परेशान कर सकते हैं।
उपाय- चिड़ियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।
फायदा- ऑफिस या फील्ड के लोग आपकी बातें मानेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। सरकारी कामों में आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आपके काम सरलता से पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
उपाय- देवी मां को हलवे का भोग लगाएं।
फायदा- कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे।
नुकसान- अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। आज आप जीवनसाथी का दिल भी दुखा सकते हैं। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
फायदा- आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। करियर को लेकर गंभीरता से विचार करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं।
नुकसान- कामकाज में टेंशन रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नमक के पानी से पैर धोएं।
फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है।
नुकसान- नेगेटिव सोच रखेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। अपनी बुरी आदतों पर भी कंट्रोल करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।
फायदा- मकान और परिवार की समस्या सुलझ जाएगी। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
नुकसान- हर किसी पर भरोसा न करें। आज आप बिजनेस कॉम्पिटीशन में न उलझें। किसी को पैसा उधार देने से भी आपको बचना होगा।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।