MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 5 जुलाई 2021 राशिफल: मिथुन राशि वाले कर सकते हैं बिजनेस में बड़ी डील, कर्क राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन

5 जुलाई 2021 राशिफल: मिथुन राशि वाले कर सकते हैं बिजनेस में बड़ी डील, कर्क राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन

उज्जैन. 5 जुलाई, सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे योगिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भरणी नक्षत्र दोपहर 1.28 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। आगे जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इन 2 शुभ योगों का असर… 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 04 2021, 06:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा- बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
 

212

वृषभ
फायदा- ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

 

312

मिथुन
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
उपाय- अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें।
 

412

कर्क
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे।
नुकसान- जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।

512

सिंह
फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी से बहुत हद तक आराम मिल सकता है।
नुकसान- बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में किसी बात पर टेंशन हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

612

कन्या
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, मनचाहा परिणाम आ सकता है। बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। अपने ही लोग आज आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

712

तुला
फायदा- कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।
 

812

वृश्चिक
फायदा- अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। मकान आदि अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
नुकसान- निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

912

धनु
फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
नुकसान- उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। जोखिम भरे सौदे न करें।
उपाय- गरीबों को केले का दान करें।
 

1012

मकर
फायदा- आज काम का बोझ थोड़ा कम हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।
नुकसान- किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है।
उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।
 

1112

कुंभ
फायदा- बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।
 

1212

मीन
फायदा- राजनीति से जुड़े लोग आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved