MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 6 नवंबर 2021: बढ़ सकती है कर्क वालों की चिंता, धनु वाले न करें फिजूलखर्ची

Horoscope Today आज का राशिफल 6 नवंबर 2021: बढ़ सकती है कर्क वालों की चिंता, धनु वाले न करें फिजूलखर्ची

उज्जैन. 6 नवंबर, शनिवार को अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है।केतु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग भी इस दिन बनेगा। इन दोनों शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 06 2021, 09:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। 

उपाय- किसी मंदिर में तेल दान करें।
 

212

बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है, लेकिन आपको आज अपनी जरूरत के मुताबिक ही जोखिम लेना होगा।

उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें। 
 

312

आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए आज प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। 

उपाय- किसी महिला को हरी चूड़ियां दान करें।
 

412

नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। 

उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

512

आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी  व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 

612

प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम है। 

उपाय- गरीब व्यक्ति की मदद करें।
 

712

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। 

उपाय- पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
 

812

यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। 

उपाय- पानी में एक चुटकी चंदन डालकर स्नान करें।
 

912

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है।

उपाय- हनुमानजी को चूरमें का भोग लगाएं।
 

1012

विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें।

उपाय- काली माता की पूजा करें।

1112

सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

उपाय- सर्पसूक्त का पाठ करें।
 

1212

यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी मिलेगा।

उपाय- शनिदेव पर तेल चढ़ाएं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved