MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 6 सितंबर 2021 Rashifal: वृष राशि वालों को मिलेगी संतान की ओर से खुशखबरी, मिथुन वाले सेहत के लेकर रहें सावधान

6 सितंबर 2021 Rashifal: वृष राशि वालों को मिलेगी संतान की ओर से खुशखबरी, मिथुन वाले सेहत के लेकर रहें सावधान

उज्जैन. 6 सितंबर, सोमवार को भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि सुबह जल्दी समाप्त होने से उसके बाद अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए इस दिन श्राद्ध और व्रत-पूजा भी की जाएगी। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो शाम 6.23 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 05 2021, 07:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी।
नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज और ज्यादा बिगड़ सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

 

212

फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
 

312

फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है।
नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

 

412

फायदा- सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
उपाय- छोटे बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं।
 

512

फायदा- जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।
नुकसान- कोई बड़ी गलती हो सकती है। चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
उपाय- पानी में एक चुटकी केसर या हल्दी डालकर स्नान करें।
 

612

फायदा- बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
 

712

फायदा- ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
नुकसान- लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करें।
 

812

फायदा- कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।
 

912

फायदा- बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
 

1012

फायदा- सेहत भी ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।
 

1112

फायदा- शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
नुकसान- पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाएं।
 

1212

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved