MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 7 सितंबर 2021 Rashifal: मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी से हो सकता है फायदा, तुला वालों को मिलेगा रोगों से आराम

7 सितंबर 2021 Rashifal: मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी से हो सकता है फायदा, तुला वालों को मिलेगा रोगों से आराम

उज्जैन. 7 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। मंगलवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 6.20 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन दोनों शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 06 2021, 06:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।
नुकसान- आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है। पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

212

फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी से हाथापाई हो सकती है।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

 

312

फायदा- रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

412

फायदा- नौकरी के नए अवसर आज मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

512

फायदा- हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे हो सकेत हैं। बड़े निवेश की योजना भी आज बन सकती है। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है।
नुकसान- आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें तो अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

 

612

फायदा- पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। गले के रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

712

फायदा- आज कोई बड़ा फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- गुस्से के कराण बनती बात बिगड़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

 

812

फायदा- किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पत्नी से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।
 

912

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

 

1012

फायदा- सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

1112

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा।
नुकसान- एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

 

1212

फायदा- परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। 
नुकसान- दौड़-धूप से थकान हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved