MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 8 जून 2021 राशिफल: मिथुन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कर्क राशि वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ

8 जून 2021 राशिफल: मिथुन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कर्क राशि वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ

उज्जैन. 8 जून, मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन दोपहर में करीब 12.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और राहु स्थित है। वृष राशि में 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 07 2021, 06:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।
 

212

वृष
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- किसी मंदिर में सफाई के लिए झाड़ू का दान करें।
 

312

मिथुन
फायदा- तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी।
नुकसान- दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।
उपाय- नदी में तांबे का चौकोर टुकड़ा प्रवाहित करें।
 

412

कर्क
फायदा- फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
 

512

सिंह
फायदा- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
 

612

कन्या
फायदा- अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
 

712

तुला
फायदा- कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं।
नुकसान- आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
 

812

वृश्चिक
फायदा- आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है।
उपाय- पानी में हल्दी और चंदन डालकर स्नान करें।
 

912

धनु
फायदा- भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। काम अधिक होने से तनाव रहेगा।
उपाय- गरीब बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटें।
 

1012

मकर
फायदा- पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
 

1112

कुंभ
फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
 

1212

मीन
फायदा- मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved