MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 9 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, जानें अपना दिन

9 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 9 दिसंबर, बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.30 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी दिन भर रहेगा। जानिए इन 3 शुभ योगों में कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 08 2020, 08:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

212

फायदा- नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

312

फायदा- पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा। समझौता करने में ही भलाई है।
उपाय- किसी देवी मंदिर में सिंदूर का दान करें।

412

फायदा- बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।

512

फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

612

फायदा- आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।  शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन आदि चीजों का दान करें।

712

फायदा- मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। 
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।

812

फायदा-  बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

912

फायदा- सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।

1012

फायदा- नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

1112

फायदा- आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
नुकसान- वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर  से निकलें।

1212

फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved