- Home
- Astrology
- Horoscope
- 9 जनवरी 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले निवेश से बचने का प्रयास करें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन
9 जनवरी 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले निवेश से बचने का प्रयास करें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन
उज्जैन. 9 जनवरी, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.28 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
फायदा- व्यापार में फायदा होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। खांसी या पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
फायदा- समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब कन्या को मिठाई का दान करें।
फायदा- नौकरी में नया पद मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचने का प्रयास करें। कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
फायदा- विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन हैं।
नुकसान- कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदा पहुंचा सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
फायदा- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। तबादले की खबर से तनाव हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
फायदा- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सान करें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में दीपक लगाएं।
फायदा- पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बिजनेस में ग्रोथ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
फायदा- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।