MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मेष राशिफल 2021: जनवरी से दिसबंर तक...इस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 12 महीना

मेष राशिफल 2021: जनवरी से दिसबंर तक...इस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 12 महीना

उज्जैन. मेष राशि के लोगों के लिए 2021 शानदार उपलब्धियों वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी में आराम मिलेगा। साल के आरंभ में राशि स्वामी मंगल के स्वगृही होने से शुभ समाचार मिलेंगे। शनि दसवें भाव में होने से योजनाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख भी इस साल उत्तम प्राप्त होगा। खर्च अधिक हो सकता है। साल के मध्य में किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। 29 सितंबर के बाद शनि के मार्गी होने से कोई बड़ा धार्मिक कार्य आपके हाथों हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2021 का पूरा 12 महीना…

12 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 01 2020, 03:41 PM IST| Updated : Dec 07 2020, 07:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु व शुक्र वृश्चिक राशि का आठवें भाव में सूर्य व बुध धनु राशि के नौवें भाव में, गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत थोड़ी कष्टप्रद रहेगी। पैसों से जुड़े मामले अटक सकते हैं। 5 जनवरी के बाद परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दूसरे हफ्ते में हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 14-15 को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलने के भी योग बन रहे हैं। काम में स्थिरता आएगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में कोई बड़ी हानि हो सकती है। काम का तनाव भी ज्यादा रहेगा। बहुत सारे काम एक समय पर करने से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अंतिम सप्ताह मानसिक रूप से सुख-शांति देने वाला रहेगा। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय विशेष फल देने वाला रहेगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

212

महीने की शुरूआत में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृष राशि दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, शुक्र, सूर्य, शनि व गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, बुध कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। आप खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों की मदद भी कर पाएंगे। लाभ की स्थितियां बनेंगी। भाइयों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी से विवाद हो सकता है। 8 व 9 फरवरी को सभी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोमांस व प्रेम के मामले में नई संभावनाएं बन सकती हैं। महीने के मध्य में किसी वजह से मन दुखी हो सकता है। महीने के तीसरे सप्ताह में कष्टप्रद यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। महीने के अंत में कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएंगे। परिवार के साथ समय बीताने से मन शांत रहेगा। किसी से कहा-सुनी भी हो सकती है।

312

इस महीने में मंगल, राहु वृषभ राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु, बुध, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य, शुक्र कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। 3 व 4 मार्च को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। शांत रहते हुए अपना काम करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। 13 मार्च के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान धन हानि भी हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बिजनेस में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। यह सप्ताह सुखदायक, आनंददायक और धनदायक साबित होगा। 24 मार्च के बाद व्यर्थ कामों में समय खराब होगा, जिससे आपका मनोबल टूटेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 30-31 को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। आप अपनी इच्छा पूर्ति कर सकेंगे।

412

इस महीने में राहु, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत परेशानियों के साथ होगी। 1 व 2 को आठवां चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हेल्थ कमजोर रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 8 अप्रैल के बाद समय पक्ष का रहेगा। बिजनेस में उन्नति होगी। इस समय आप शांत चित्त रहकर बढ़िया काम करेंगे। जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। 13-14 को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पीठ पीछे लोग आपकी बुराई करेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। महीने का अंति सप्ताह अच्छा बीतेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी।

512

महीने की शुरूआत में सूर्य-शुक्र मेष राशि का लग्न में, बुध-राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में और गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। शनि का दसवें भाव में परिभ्रमण आपको करियर को नई दिशा देगा। दूसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आप किसी की मदद भी इस दौरान करेंगे। महीने के मध्य में शांति का अनुभव करेंगे। 15 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अन्य लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लेखन कार्य में व्यस्थ रहेंगे। 17 से 19 मई के बीच चौथा चंद्रमा कष्ट प्रदान करेगा। शारीरिक दुखों का सामना करना पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा। कोई अनजान भय सताएगा। भगवान की भक्ति में भी मन नहीं लगेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी कामों में गति आएगी। कोई मंहगा उपहार भी आपको मिल सकता है।

612

इस महीने में सूर्य-राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ शानदार तरीके से होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नई स्त्रोत बन सकते हैं। क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। सुखद यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 11 से 13 के बीच आप काम के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान देंगे। इस समय बिजनेस में थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। 18-19 को रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार के साथ समय बीतेगा। परिवार के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। काम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी। आपका काम आसानी से बन जाएगा।

712

इस महीने राहु-बुध वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में व चंद्रमा मीन का राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं होगी। 1 व 2 जुलाई को समय चिंताजनक रहेगा। कोई संकट आ सकता है। कोई नया काम इस समय शुरू न करें तो बेदहतर रहेगा। इसके बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। इस दौरान आप बिना किसी बाधा के आगे बढ़ते जाएंगे। रिश्तेदारों से संवाद बढ़ेगा। कुछ गोपनीय सौदे हो सकते हैं। महीने का दूसरा सप्ताह अच्छा बीतेगा। काम में पूर्णता प्राप्त करेंगे। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। नौकरी में आपकी काबिलियत सराहनीय रहेगी। तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सभी जिम्मेदारी निभाने में सफल साबित होंगे। आप मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण थकान का अनुभव करेंगे। महीने के अंतिम समय में धन संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें। 28 से 30 जुलाई के बीच बारहवां चंद्रमा के कारण परेशानियां आ सकती है।

812

इस महीने चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का चौथे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपकी दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद भी इस समय मिल सकता है। लोग आपको सहयोग करेंगे। 12-13 अगस्त को बिजनेस को लेकर आपकी रणनीति कारगर साबित होगी। फिर भी कोई जोखिम भरा फैसला न लें। इस समय आप काम और परिवार के बीच बढ़िया संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। 16-17 का समय ठीक नहीं है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान से जुड़े कुछ मुद्दे जटिल हो जाएंगे जैसे- विवाह, नौकरी, व्यापार आदि। 22 अगस्त से बाद स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। महीने के अंत में मेहमानों के आने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रियजनों से तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय चोट-मोच लगने के योग भी बन रहे हैं।

912

इस महीने राहु वृष राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि के तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत धन लाभ से होगी। आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा, लेकिन आप आसानी से सबकुछ संभाल लेंगे। 4-5 सितंबर को दिन आलस्य भरे रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। खरीदारी भी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी व बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 12-13 को परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 16 के बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। 19-20 का समय विशेष फल देने वाला रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में आप अधीनस्थ की तुलना में अधिक व्यवहारकुशल और आकर्षक होंगे। प्रियजनों व मित्रों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें।

1012

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु शनि मकर राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में समय अनुकूल नहीं है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकते हैं। 5-7 अक्टूबर तक बिजनेस में जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में कुछ बदलाव भी आप कर सकते हैं। 8-9 को आपको मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जवान महसूस करेंगे। 10 अक्टूबर के बाद समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। दुविधा की स्थिति में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। काम की अधिकता के कारण समस्या हो सकती है। यात्रा में विलंब, परेशानी और बेवजह खर्च की संभावना है। किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 21 अक्टूबर के बाद स्थितियां पक्ष की बनने लगेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में दूसरों का सहयोग हासिल होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। ये समय संतोषकारी रहेगा। पढ़ाई में भी सफलता मिलने के योग हैं।

1112

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध कन्या राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में और गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक मसलों पर केंद्रित रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। 6-7 नवंबर को आठवां चंद्रमा घातक रहेगा। मनचाहा काम न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक धन-संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 10-11 को शांति का अनुभव करेंगे। टीम वर्क में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपका रूख पहले से ज्यादा सकारात्मक रहेगा। महीने के मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। 16 से 18 के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलता प्रदान करेगा। महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। 19 के बाद नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। 24 से 26 के बीच चौथा चंद्रमा कलहकारी रहेगा। कोई अनजान मुसीबत गले पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

1212

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ शांतिपूर्ण रहेगा। खरीदारी में समय व्यतीत होगा। 3 व 4 को आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। अपने अहंकार पर काबू रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़े कामों में अड़चने आ सकती हैं। 5 के बाद कामों में गति आएगी। आप कुछ नया करना चाहेंगे। महीने का दूसरा सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। किसी वजह से काम से ध्यान भटक सकता है। 21 के बाद आपका आत्मविशवास डगमगा सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। जीवन में आगे बढ़ने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। महीने के अंत में सातवां चंद्रमा जीवन में शांति का संचार करेगा। आपकी साख बढ़ेगी। संबंधों में मजबूती आएंगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved