- Home
- Astrology
- Horoscope
- Mangal Margi 2023: जनवरी 2023 में मंगल होगा मार्गी, चमक उठेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत
Mangal Margi 2023: जनवरी 2023 में मंगल होगा मार्गी, चमक उठेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है और वक्री व मार्गी भी होता है। वक्री होना यानी टेढ़ी चाल से चलना और मार्गी होना यानी सीधी चाल से चलना। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस समय मंगल ग्रह वक्री अवस्था में है, जो 13 जनवरी 2023 को पुन: मार्गी हो जाएगा। मंगल ग्रह (Mangal Margi 2023 Rashifal) की चाल में परिवर्तन होने से सभी राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के मंगल के प्रभाव से अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जिससे उनकी परेशानियां कम हो सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी है वो राशियां…
| Published : Jan 02 2023, 04:49 PM IST / Updated: Jan 02 2023, 04:53 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बढ़ेगी कर्क राशि वालों की इनकम
मंगल के मार्गी होने से कर्क राशि वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इस राशि के लोगों को इनकम बढ़ सकती है यानी इनका इंक्रीमेंट हो सकता है या फिर कहीं से अतिरिक्त लाभ होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा है तो वह भी पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा।
सिंह राशि वालों को मिलेगी मनचाही जॉब
मंगल की चाल बदलने से सिंह राशि वालों को नौकरी से जुड़े मामलों में शुभ फल प्राप्त होंगे। अगर इस राशि के लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय अति शुभ रहेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव भी इस राशि वालों को मिल सकते हैं। जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं उन्हें फायदा होगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
मंगल के प्रभाव से मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कोई पुराना विवाद अगर चल रहा है तो वो समाप्त होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी परेशानियां कम होंगी। ये समय नया व्यवसाय शुरू करने के लिए भी अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपका दिल खुश कर सकती है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?
Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?
Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।