MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Horoscope September 2022: सितंबर 2022 में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

Monthly Horoscope September 2022: सितंबर 2022 में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

September 2022 horoscope: साल 2022 का नौवां महीना सितंबर शुरू होने वाला है। इस महीने में हिंदू पंचांग के दो महीनों भाद्रपद और आश्विव रहेंगे। भाद्रपद मास 10 सितंबर तक रहेगा और इसके बाद आश्विन मास शुरू हो जाएगा। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं बुध की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रहों के राशि बदलने से कई योग भी बनेंगे। इसका असर भी सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे मासिक राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सितंबर 2022…

15 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 31 2022, 02:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध कन्या राशि का छठे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप बहुत रिलेक्स रहेंगे। आपके जरूरी काम बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी कोशिश करने के बाद भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। परिवार में भी आप खास भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय बहुत उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लालची प्रवृत्ति के कारण कुछ कामों में निराशा हो सकती है। हालांकि लोग फिर आपसे ईर्ष्या करेंगे।  

लव लाइफ
दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का समाधान होगा और पुराने विवादों का अंत हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस 
जॉब के लिए समय मिलाजुला है। शुरुआती दिनों में तरक्की रहेगी लेकिन माह के मध्य में थोड़ा संघर्ष भी रहेगा। आय मध्यम रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। समय अनुकूल है। कोई बड़ी डील होने से आपको काफी उत्साह और आनंद मिलेगा।

हेल्थ
इस महीने खानपान को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। पेट की गड़बड़ी या उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। महीने के अंत में जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

इस महीने मंगल वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। निराशा का भाव हावी रहेगी। आय होगी, किंतु खर्चा भी ज्यादा हो होगा। राज पक्ष से लाभ होंगा एवं परिवार से अपेक्षित सहयोग नही मिल पाएगा। विचलन समाप्त होगा। आय में सुधार होगा। काम में मन लगेगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी एवं व्यापार का विस्तार होगा। जल्दबाजी करने से बचें। दिखावे पर व्यय होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य स्थान पर सुखद स्थिति रहेगी। नए सपंर्क लाभदायी होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं सजावटी वस्तुओं पर धन व्यय होगा। निवेश लाभ एवं जमीन भी सुख देने वाली होगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में चौंकाने वाली अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका रिश्ता एक नए आयाम को छू सकता है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में अतिरिक्त मेहनत करने का समय है। आपके काम का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा, इस कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन आपको किसी के आश्वासनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अनुकूल है। आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का डर इस महीने नहीं है। पूरे माह स्वस्थ रहेंगे।
 

312

इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु-चंद्रमा  तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय में गिरावट हो सकती है। अड़चनें भी आएंगी। विरोधी का स्वर कम होगा एवं आसपास के लोगों से संबंधों में सुधार आएगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। 12 की शाम से समय पक्ष का होता नजर आएगा। नौकरी में कार्य सुधार होगा एवं व्यापार उत्तम रहने की संभावना बनेगी। मित्रों से सचेत रहना होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी एवं प्रसन्नता के साथ प्रभाव भी बना रहेगा। नौकरी स्थान पर स्थिति मजबूत होगी एवं कार्य सुलभता से सपंन्न होंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने वाला होगा। 

नौकरी-बिजनेस
इस महीने नौकरी में आय सामान्य रहेगी। काम में कई सारी दिक्कतें आ सकती हैं। धीरे-धीरे परेशानियों का समाधान होगा। कुछ मित्रों के साथ आपके संबंध व्यापार के कारण खराब हो सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय मिलाजुला है। पेट से संबंधित रोगों में सावधान रहें। चर्म रोग के संकेत भी हैं।
 

412

इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 3-4 एवं 5 सितंबर को स्वास्थ्य में गिरावट के साथ कार्य भी प्रभावित हो सकता है। यात्रा सफल होगी एवं कारोबारी सफल होंगे एवं नई संपत्ति खरीदने का विचार होगा। अच्छा समय आगे आ रहा है। संपत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद रहेगी एवं कारोबार का विस्तार होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। विशेष कार्य के बन जाने खुशी की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए बेहतरीन समय रहेगा। आप जीवनसाथी से विशेष जुड़ाव और आपसी समझ का अनुभव करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
महीना जॉब के लिए बेहतर है। आपको हर ओर से सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। लगातार व्यस्त रहेंगे। कारोबारी यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। 

हेल्थ
महीने के शुरुआती और अंतिम कुछ दिनों में आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। अगर आप शुगर, दिल या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो विशेष सावधानी के संकेत हैं।
 

512

इस महीने सूर्य-शुक्र सिंह राशि का लग्न में, बुध कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने का लाभ मिल सकता है। आपको वाहन आदि पर खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के लिए समय निकालेंगे। कोई यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से भी मुलाकात होगी। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग बनेगा। हर्ष रहेगा। कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आय भी अच्छी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुखद आश्चर्यजनक सूचनाएं प्राप्त होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष भी अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में आपकी योजनाएं समय पर पूरे परिणाम के साथ पूरी होगी। आपको अपने काम के लिए सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारिक सौदों में आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी इस समय में नहीं आएगी। पुराने रोगों में सावधानी रखनी होगी।
 

612

इस महीने बुध कन्या राशि का लग्न में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के कानूनी विवादों में विजय मिल सकती है। आपका कोई मसला उलझा हुआ है तो मामला आपके पक्ष में बन सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के लिए समय सहयोगात्मक रहेगा। परिजन आपको सपोर्ट करें। किसी बात पर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समस्याओं को आप आसानी से सुलझा पाएंगे। संतान से सुख एवं लाभ की वृद्धि होगी। अनजान व्यक्ति की वजह से परेशानी आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। विवादों एवं न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी का स्वर धीमा होगा। 

लव लाइफ
वैवाहिक जीवन में पुराने विवाद खत्म होंगे। प्रेमियों के लिए भी ये समय सफलता देने वाला रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

नौकरी-बिजनेस 
ऑफिस में किसी से व्यर्थ विवाद न करें। शत्रु आपकी गलती का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश करेंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है। पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।

हेल्थ
रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर के मरीज समय पर दवाई लें।
 

712

इस महीने केतु-चंद्रमा तुला राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन से सावधानी के संकेत भी सितारे दे रहे हैं। समय कुछ समस्याओं वाला आएगा। संतान को संभालना होगा एवं आय में बाधाएं आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में विघ्न आएंगे। काम में कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी। मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। माहांत में चोट भी लग सकती है। विद्युत उपकरण के प्रयोग में सावधान रहें। परिवार में सब ठीक रहेगा। कोई अज्ञात डर आपको सताएगा। 

लव लाइफ
संतान के मामले में असफलता आपको निराश कर सकती है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। प्रेमियों के लिए निराशा भरा समय हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस
इस महीने जॉब में आप खासे बिजी रह सकते हैं। नए काम मिलेंगे और टारगेट पूरे करने का दबाव भी आपके ऊपर होगा। अधिकारी काम से खुश होंगे। बिजनेस में आपको अतिरिक्त आय के साधन बनाने पर विचार करना चाहिए।

हेल्थ
अगर कोई नशा करते हैं तो आपको सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। नशे के कारण किसी बीमारी के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
 

812

इस महीने शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पाचंवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए शुरुआती 20 दिन लाभ के रहेंगे। इस दौरान आप सम्पत्ति की खरीदी-बिक्री से जुड़े काम पूरे करेंगे तो आपको लाभ मिल सकता है। परिवार की कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में गति रहेगी एवं चिंता बनी रहेगी। कमीशन का कार्य करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। विदेश जाने वालों की वीजा समस्याएं समाप्त होंगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी मेहमान के आने से आपको खुशी होगी। प्रेम बढ़ेगा। किसी बात पर बहस हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस
नौकरी के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा। तरक्की के मौके हाथ आएंगे और कोई नया प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। समय हर तरह से आपके फेवर का है। बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन माह के प्रारंभ में मंगल की दृष्टि के कारण रक्त से जुड़ी बीमारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। शेष समय अच्छा रहेगा।
 

912

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिहाज से समय मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा काम आप हाथ में ले सकते हैं। जिससे लाभ मिलने का योग है। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई अच्छी सूचना परिवार का माहौल बदल सकती है। संतान के लिए भी समय अच्छा रहेगा। वर्चस्व बना रहेगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार सुखद रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा समर्पण मिलेगा। हर तरह का सुख प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए थोड़ा सतर्क रहने का समय है। 

नौकरी-बिजनेस 
अगर आप विदेश में नौकरी करने के प्रयास में लगे हैं तो आपको इस महीने कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। जॉब के मामले में ये महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तरक्की करेंगे। लाभ बढ़ेगा लेकिन आपको अपने आस पास के लोगों से थोड़ा सावधान भी रहना पड़ सकता है। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन जिन लोगों को दिल या ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक तनाव या दुःख आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
 

1012

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, बुध कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति को लेकर कोई रिस्क ना लें। आपके लिए अभी समय थोड़ा इंतजार करने का है। अगर कोई कानूनी विवाद है तो उसको टालने का प्रयास करें। आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। काम से जल्दी घर जाने की इच्छा रहेगी। नया कुछ करने का मन नहीं करेगा। समय व्यर्थ में बीतेगा। परिवार के लोग सपोर्ट करेंगे। विरोधी के स्वर नीचे होंगे। विद्यार्थी को सफलता प्राप्त होगी। परिवार एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी मुद्दे पर आपसी सहमति नहीं बन पाएगी। माह के अंत में सब ठीक हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में मन मुश्किल से लगेगा। मन में जिम्मेदारियों से भागने वाला भाव रहेगा। शुरुआती 10 दिन अच्छे नहीं रहेंगे फिर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन, किसी पर आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आश्वासन टूट सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत में सब ठीक रहेगा लेकिन आप पर निराशा और आलस्य हावी हो सकता है। अतः थोड़ा मेडिटेशन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

1112

इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आस-पास के लोग कुछ परेशान कर सकते हैं। विवाद होने की संभावना है। यात्रा में भी परेशानी आ सकती है। यात्रा में परेशानी आ सकती है। सावधानी रखें। अनावश्यक विवाद होंगे। मित्रों से सहयेाग की कमी रहेगी। स्थायी धन संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपके लिए सम्पत्ति में इस समय लाभ कम है। कोई विवाद हो सकता है। कानूनी उलझनों में फंसने के योग हैं सो, अपनी योजनाओं को थोड़े दिनों टालने का प्रयास करें। 

लव लाइफ
जीवन साथी से आपको सहयोग मिलेगा। समर्पण और समर्थन का भाव रिश्ते में रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी के लिए समय ठीक है। काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के मौके आएंगे। कारोबारी यात्रा में थोड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारों से भी विवाद हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। खुद को बुरी आदतों से दूर रखें।
 

1212

इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। कार्य का विस्तार होगा। शत्रु पीछे हटेंगे। परिवार अनुकूल रहेगा एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। नए लोगों से लाभदायी सपंर्क होगा। संपर्कों से लाभ मिलेगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगे। सम्पत्ति से जुड़ा कोई भी निर्णय अगर लेना हो तो आपको महीने आखिरी 15 दिनों का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है। मांगलिक उत्सव रहेगा। संतान से प्रेम मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नवविवाहितों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी लेकिन आपसी मधुरता लगातार बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए समय विपरीत हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस
शुरुआत में बॉस आपका विरोध करेंगे। काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। धीरे-धीरे आपको राहत मिलेगी। कुछ अच्छी जिम्मेदारी आपके हिस्से में आएगी। महीने की शुरुआत में बिजनेस मंदा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार होता जाएगा। 

हेल्थ
आपके लिए इस महीने कुछ थकाने वाली यात्राएं होंगी, जिनसे आपको थोड़ा तनाव महसूस होगा। शेष समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।

 

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: पाना चाहते हैं परेशानियों से छुटकारा तो करें गणेश चालीसा का पाठ

Ganesh Chaturthi 2022: कब से कब तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान कौन-से 5 काम न करें?
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 1
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved