MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मासिक राशिफल: अक्टूबर 2021 में राशि बदलेंगे ये 4 बड़े ग्रह, कैसा होगा आप पर असर?

मासिक राशिफल: अक्टूबर 2021 में राशि बदलेंगे ये 4 बड़े ग्रह, कैसा होगा आप पर असर?

उज्जैन. साल 2021 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाएं जाएंगे, जैसे नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ आदि। ज्योतिष के नजरिए से देखें तो इस अक्टूबर में कई ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

12 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 30 2021, 01:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने में राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु शनि मकर राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में समय अनुकूल नहीं है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकते हैं। 5-7 अक्टूबर तक बिजनेस में जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में कुछ बदलाव भी आप कर सकते हैं। 8-9 को आपको मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जवान महसूस करेंगे। 10 अक्टूबर के बाद समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। दुविधा की स्थिति में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। काम की अधिकता के कारण समस्या हो सकती है। यात्रा में विलंब, परेशानी और बेवजह खर्च की संभावना है। किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 21 अक्टूबर के बाद स्थितियां पक्ष की बनने लगेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में दूसरों का सहयोग हासिल होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। ये समय संतोषकारी रहेगा। पढ़ाई में भी सफलता मिलने के योग हैं।

212

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत बेहतरीन होगी। मनचाही नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय एकदम अनुकूल है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। 10-11 अक्टूबर को सातवें भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। घर-परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। 14 अक्टूबर के बाद किसी काम से बाहर जा सकते हैं। 16 से 23 अक्टूबर के बीच आपका पूरा ध्यान पैसा कमाने पर होगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर की मरम्मत में पैसा खर्च हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को इस समय अपने अच्छे काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आप घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।

 

312

इस महीने में चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, राहु-वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई नया पार्टनर बन सकता है। इस समय आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। 5 से 8 के बीच में काम में मन नहीं लगेगा, जिसकी वजह से चिंता बनी रहेगी और काम भी पूरा नहीं होगा। 10-11 अक्टूबर को धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। 14-15 को हेल्थ से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपके सीधेपन का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित होंगे। महीने का तीसरा सप्ताह शानदार साबित होगा। काम के बेहतर नतीजों से आप राहत महसूस करेंगे। इस समय की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपका रवैया सहयोगात्मक रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में समय सामान्य रहेगा। आप शॉपिंग का मजा लेंगे। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

412

इस महीने में चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने का पहला सप्ताह बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। यात्राओं से लाभ होगा। विदेश में रह रहें परिजनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 8 अक्टूबर के बाद समय कलहकारी रहेगा। तालमेल न बैठा पाने के कारण लोग आपसे दूर हो सकते हैं। आता हुआ पैसा रुक जाएगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। महीने के मध्य का समय अपेक्षाकृत शांतिदायक रहेगा। 16 अक्टूबर के कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। 21 अक्टूबर के बाद आप शादी-पार्टियों में व्यस्त रहेंगे। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए चिंताजनक रहेगा। इस समय कोई बड़ा फैसला न लें। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय न लें।

512

इस महीने सूर्य-मंगल कन्या राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। अचानक होने वाले खर्चों से आप परेशान हो सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में बॉस किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। 8 अक्टूबर के बाद स्थितियां फिर से आपके पक्ष में बनने लगेगी। वाहन, भूमि खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। अधिकारी आपकी मेहनत से खुश हो सकते हैं। 16 से 23 अक्टूबर के बीच पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। ये भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए उचित समय है। इस समय प्रेम प्रसंगों की बातें सबके सामने ऊजागर हो सकती है। 24 से 31 अक्टूबर के बीच प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय इस समय ले सकते हैं।

 

612

इस महीने सूर्य-मंगल कन्या राशि का लग्न में, बुध-शुक्र तुला राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का ग्यारहवें भाव मंव रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति इस समय आप क्रय कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोतों में वृद्धि होगी। पैसे से जुड़े मामले गति पकड़ेंगे। कोई व्यापारिक यात्रा भी इस समय हो सकती है। 11 से 13 अक्टूबर के बीच का समय ठीक नहीं है। आपका किसी से विवाद हो सकता है। वाहन से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। आप किसी मुकद्मेबाजी में फंस सकते हैं। यह समय संभलकर रहने वाला है। 18 से 20 अक्टूबर तक का समय आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक मेल-जोल बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। 23 अक्टूबर के बाद आठवां चंद्रमा नुकसानदायक साबित होगा। 26 और 27 को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके बाद का समय पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेगा। बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा।

712

इस महीने बुध-शुक्र तुला राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। नई योजना की शुरुआत हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। काम को टालने की आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस समय आपको नए संपर्कों से सावधान रहने की जरूरत है। 12 अक्टूबर के बाद कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस समय आप कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। 20 अक्टूबर के बाद उत्तम संपत्ति दायक समय रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय कुछ नया सीखने के लिए उपयुक्त है। बिजनेस में विरोधी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में समय थोड़ा खराब रहेगा। गलत संगति दुख का कारण बन सकती है। आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।

812

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में, सूर्य मंगल कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। किसी परिजन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग इस समय बन रहा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैनिक कार्य समय पर पूरे कर सकेंगे। 8 से 15 अक्टूबर के बीच आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। किसी पार्टी या समारोह में जाकर परेशानी का अनुभव करेंगे। इस समय अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। महीने के तीसरे सप्ताह में चौथा चंद्रमा परेशानियों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य में और भी गिरावट आ सकती है। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। 23 अक्टूबर के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर आएगा। 25 से 31 अक्टूबर के बीच आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मित्र आपकी हर संभव सहायता करेंगे।

 

912

इस महीने में गुरु-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का दसवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। आपकी कही हुई बात किसी का मन तो दुखा सकती है। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का सहयोग करेंगे। खर्च अधिक होने से कमाई के अन्य विकल्पों पर ध्यान देना होगा। दूसरे लोगों के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में आप खुलकर खर्च करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको नुकसान हो सकता है। किसी शादी समारोह में बेवजह परेशान हो सकता हैं। 12-13 अक्टूबर को समय अनुकूल रहेगा। आप लोगों से गर्मजोशी से मिलेंगे। 16 से 23 अक्टूबर के बीच समय मिलाजुला रहेगा। इस समय बिजनेस में किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं। प्रेम के मामलों में सावधान रहें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच लोगों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है या संबंध टूट सकते हैं।

1012

इस महीने गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, राहु-वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का सातवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का नौवें भाव में, बुध- शुक्र तुला राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में आप घर-परिवार के कामों में व्यस्त रहेंगे। इस समय धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरते। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योग और व्यायाम की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। 8 से 15 अक्टूबर के बीच काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा। अनावश्यक विवाद से बचें और खानपान पर नियंत्रण रखें। 10 और 11 अक्टूबर को धन लाभ के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में बिजनेस में कोई नया प्रयोग आप कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में रहेंगे। दूसरे लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 24 से 31 अक्टूबर के बीच परेशानियां कम होती जाएंगी। कोई अच्छी खबर इस समय आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।

1112

इस महीने में राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का आठवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का नौवें भाव में,  केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। परिवार के वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इंटरव्यू में असफलता मिल सकती है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। किसी चीज से एलर्जी हो सकती है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। कोई बड़ा निर्णय परिवार की सहमति से इस समय आप ले सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। 24 से 31 अक्टूबर के बीच काम में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। इस समय आप भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे।

 

1212

इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों की उलझन इस समय सुलझ सकती है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार आपको इस समय मिल सकता है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच काम में दूसरे लोगों का हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। बनते हुए काम रूक सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा, लेकिन सफल नहीं हो पाएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पैरों से जुड़े रोग परेशान करेंगे। इस समय आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। 24 से 31 अक्टूबर के बीच आपकी प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है। इस समय की गई यात्रा सुख और संपत्तिदायक रहेगी। साझेदारी के बिजनेस के लिए ये समय उत्तम है। आपको पैसा और खुशी दोनों प्राप्त होंगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल
Recommended image2
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Recommended image3
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से
Recommended image4
Shani Makar Rashifal 2026: सफलता या असफलता, क्या आएगा आपके हिस्से में? जानें शनि राशिफल से
Recommended image5
Shani Dhanu Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी बेहाल, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये साल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved