MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • वृश्चिक राशिफल 2021: भाग्य स्थान में चंद्रमा का आगमन, जानें जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा 12 महीना

वृश्चिक राशिफल 2021: भाग्य स्थान में चंद्रमा का आगमन, जानें जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा 12 महीना

उज्जैन. वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2021 सफलता देने वाला रहेगा। इस साल आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। साल के प्रारंभ में चंद्रमा भाग्य स्थान में स्थित है जिसके चलते भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी लाख चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष खर्च अधिक होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राहु के सातवें स्थान पर होने से जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। संतान की शिक्षा, विवाह, करियर को लेकर जमा पूंजी खर्च हो सकती है। जून-जुलाई में वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद और बढ़ सकता है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आगे जाकर आपको फायदा पहुंचा सकती है। इस साल परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा ना करें। मित्रों की सहायता से समस्याओं का समाधान होगा। पुराने वाहन को सुधरवाने में पैसा खर्च होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2021

12 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 07 2020, 07:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का लग्न में, सूर्य-बुध धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होंगे। 3 और 4 जनवरी को दसवां चंद्रमा होने से करियर संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस समय प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। 8 से 15 जनवरी के बीच आंखों से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। इस समय आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैसों की आवक बनी रहेगी। बॉस आप के काम से खुश रहेंगे। 17 जनवरी के बाद कोई हादसा आपके साथ हो सकता है। हाथ आता पैसा अटक जाएगा। आप से कोई चूक हो सकती है, इसके दुष्परिणाम भविष्य में सामने आएंगे। 26 जनवरी के बाद कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। आपको मेडिटेशन की जरूरत पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।

212

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र-शनि-गुरु सूर्य मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय की गई यात्रा का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। 8 से 15 फरवरी के बीच भागीदारी के कामों में फायदा होगा। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल है। पेट से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। बिजनेस में समझदारी भरा निर्णय ले सकते हैं। 19 फरवरी के बाद मेहनत का फल कई गुना अधिक मिलेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। 24 से 28 फरवरी के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से निभा पाएंगे। भविष्य के लिए कोई बेहतर निवेश कर सकते हैं।

312

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 मार्च के बीच आप किसी विवाद में पड़ सकते हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी मामले में आप की योजना फेल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग इस समय का सदुपयोग करेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 12 मार्च के बाद आपके मन में बेचैनी का भाव आएगा, इससे निजात पाने के लिए आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। इस समय आपको लॉटरी, सट्टा, जुआं आदि से दूर रहना होगा। 16 से 23 मार्च के बीच का समय शुभ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप पूरे जोश के साथ अपने काम करेंगे। आयात-निर्यात के कामों में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम इस समय बन सकता है। 24 मार्च के बाद पार्ट टाइम या ओवर टाइम करके अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है।

412

इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अप्रैल के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलतादायक और धनदायक साबित होगा। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय ठीक है। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 8 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। बिजनेस में बजट की समस्या सामने आएगी। 13 अप्रैल के बाद आपको कुछ नहीं उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आप पहले से ज्यादा रचनात्मक काम करेंगे और उसका बेहतर नतीजा भी आपको मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका मूड कुछ ऑफ हो सकता है। अहंकार में आकर आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। आपको कोई गुप्त समझौता इस समय करना पड़ेगा। हद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा ना करें। 24 से 30 अप्रैल के बीच कोर्ट-कचहरी के कामों में गति आएगी। सिरदर्द की समस्या इस समय हो सकती है। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

512

इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, चंद्रमा धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का छठे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मिश्रित फलों की प्राप्ति  होगी। नौकरी और बिजनेस को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 5 और 6 मई को समय ठीक नहीं है। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस समय खर्च अधिक होगा। सुखद यात्रा के योग भी हैं। रोमांस का भी प्रबल योग है। 16 से 23 मई के बीच समय आपके पक्ष में रहेगा। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 24 और 25 मई को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। 27 माई के बाद सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। इस समय आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।

612

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र-मंगल-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत का समय कष्टकारी रहेगा। आपका समय बेकार के कामों में नष्ट हो सकता है। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी कुछ खास मजबूत नहीं होगा। 7 जून के बाद आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप कुछ गोपनीय सौदा भी इस समय कर सकते हैं। 13 जून के बाद का समय थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। काम का बोझ भी इस समय ज्यादा रहेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आपकी महत्वकांक्षा अधूरी रह सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आपमें काम के प्रति लग्न साफ नजर आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण बना रहेगा। 24 से 30 जून के बीच आप शांति का अनुभव करेंगे। अपनी मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

712

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में,  गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का पांचवे भाव में, राहु बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का आठवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का नवम भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिए सुखदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  बिजनेस में तरक्की होगी। अगर आपके मन में किसी के प्रति प्रेम है तो उसे जाहिर करने का यह समय उत्तम है। 8 से 15 जुलाई के बीच आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। बिजनेस में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। 20 जुलाई के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम इस समय हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। 26 जुलाई के बाद ग्रह स्थितियां विपरीत फल दे सकती हैं। हाथ आई सफलता फिसल सकती है। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा

812

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अगस्त के बीच आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। 5 और 6 अगस्त को चंद्रमा के कारण वैराग्य भाव मन में उत्पन्न हो सकता है। आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। 12 अगस्त के बाद बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लोन से जुड़ी मुश्किल आसानी से सुलझा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से बड़ा मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे और सफलता उनके कदम चूमेगी। रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। आप हर फैसला दिल से करेंगे। 24 से 31 अगस्त के बीच किसी से बेवजह विवाद ना करें। संतान के करियर, पढ़ाई विवाह से संबंधित चिंता कम हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

912

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आपके कामों में बाधाएं आ सकती हैं। चोट लगने के योग भी इस समय बन रहे हैं। किसी की कही हुई बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। 5 सितंबर के बाद स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। 8 और 9 सितंबर को 11 चंद्रमा आपको उन्नति प्रदान करेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, लापरवाही घातक साबित हो सकती है। तेजी-मंदी, लॉटरी आदि में पैसा ना लगाएं, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। 24 से 30 सितंबर के बीच आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी। कोई आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। इस समय आप किसी बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।

1012

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में, सूर्य मंगल कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। किसी परिजन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग इस समय बन रहा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैनिक कार्य समय पर पूरे कर सकेंगे। 8 से 15 अक्टूबर के बीच आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। किसी पार्टी या समारोह में जाकर परेशानी का अनुभव करेंगे। इस समय अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। महीने के तीसरे सप्ताह में चौथा चंद्रमा परेशानियों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य में और भी गिरावट आ सकती है। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। 23 अक्टूबर के बाद समय आपके पक्ष में होता नजर आएगा। 25 से 31 अक्टूबर के बीच आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मित्र आपकी हर संभव सहायता करेंगे।

1112

इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु- शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। 5 नवंबर को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 8 से 15 नवंबर के बीच विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस समय धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन चौथा चंद्रमा आपके कामों में रुकावट डाल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा 17 अक्टूबर के बाद बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। 24 से 30 नवंबर के बीच उच्चाधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। यह सप्ताह पूर्णतया आपके अनुकूल साबित होगा।

1212

इस महीने सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। 5 और 6 दिसंबर को मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। हाथ में लिया हर काम समय पर पूरा होगा। आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं। 8 से 15 दिसंबर के बीच कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। इस समय व्यर्थ के विवादों में ना पड़े। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इस समय हो सकती हैं। आप के सम्मान में कमी आएगी। 16 दिसंबर के बाद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। 19 से 21 दिसंबर के बीच आठवां चंद्रमा विद्यार्थियों को भ्रमित करेगा। यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह अनुकूल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में तरक्की होगी।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved