MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Rashi Parivartan: 16 सितंबर तक सिंह राशि में सूर्य, बनेगी मंगल से युति, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

Rashi Parivartan: 16 सितंबर तक सिंह राशि में सूर्य, बनेगी मंगल से युति, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. नवग्रहों का राजा सूर्य (Sun) अपनी राशि सिंह (Leo) में 17 अगस्त, मंगलवार को प्रवेश करेगा। सूर्य 16 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। अर्थात् पूरे एक माह के लिए सूर्य अपने घर आ रहा है। सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इसी दिन क्रूर ग्रह मंगल सायं 4 बजकर 15 मिनट पर अस्त हो जाएगा। मंगल भी सिंह राशि में ही गोचर कर रहा है। इन दो ग्रहों का आपके जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। इन दो बड़े ग्रहों का आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 16 2021, 11:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

सूर्य के राशि परिवर्तन से संतान पर किसी प्रकार का संकट आ सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतर रहेगा।
सुखों में कमी के साथ आर्थिक संकट भी आ सकता है।

212

आपकी राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सुखकारी रहेगा। कार्य-व्यवसाय में सतर्क रहें। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। मन विचलित रहेगा। परिवार के बुजुर्गो खासकर अपने पिता का ध्यान रखें। आर्थिक स्थितियां सामान्य रहेगी।

 

312

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कार्यों में सफलता और किसी सम्मान के योग हैं।

412

चार पहिया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संपत्ति को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक समृद्धि और सुखों में वृद्धि होने के योग बनेंगे। कार्यो में सफलता, नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

512

नेत्र पीड़ा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। कार्यों में उचित लाभ प्राप्त होगा।
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला-जुला रहेगा। आपके कार्यों और सुखों में वृद्धि तो होगी लेकिन यह आपको क्रोधी, अहंकारी और रोगी भी बनाएगा।

 

612


नौकरीपेशा के कार्य में बदलाव होगा। कारोबारियों को मनमुताबिक लाभ मिलने में संदेह रहेगा। बड़ा कार्य न करें। द्वादश भाव का सूर्य आपके लिए शुभ नहीं है। मन विचलित रहेगा। खर्च में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक पीड़ा बनी रहेगी।

712

प्रेम संबंधों में हानि हो सकती है। आपको अपनों से ही धोखा मिल सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी आय प्रभावित हो सकती है। किसी बड़ी रकम की जरूरत पड़ सकती है। कार्यो में बदलाव संभव है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

812

कोई सम्मान मिल सकता है। समस्त कार्यो में लाभ मिलने के योग हैं। वाहन और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन दशम स्थान में होगा। यह परिवर्तन लाभदायक होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ होगा।
 

912

आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यो में लाभ, नौकरी में तरक्की, बिजनेस तेजी से चलेगा।
मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। आपके संयम और शुभ संकल्पों के कारण लोग आपका सम्मान करेंगे।

1012

आर्थिक संकट आ सकता है। किसी कार्य विशेष के कारण परेशानी में घिर सकते हैं। नौकरी में तरक्की होगी। मकर राशि वालों के लिए सूर्य का आठवें भाव में जाना शुभ नहीं कहा जा सकता। रोगों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

1112

परिवारजनों से तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वस्थ रहेंगे। कार्यो में बदलाव संभव है। आपके लिए सूर्य का गोचर सप्तम स्थान में होने से रिश्ते कमजोर होने का संकेत है। अपने जीवनसाथी या प्रेम संबंध को संभालकर रखें।

 

1212


प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। अपने किसी कार्य के कारण मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी और कारोबार में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।छठे स्थान में सूर्य का गोचर होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved