MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवंबर 2021: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवंबर 2021: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

उज्जैन. नवंबर माह का तीसरा सप्ताह (15 से 21 नवंबर) में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह में देवउठनी एकादशी, मंगल प्रदोष, बैंकुठ चतुर्दशी और त्रिपुरारी पूर्णिमा जैसे प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा मीन से लेकर वृषभ राशि तक का चक्र पूरा करेगा। 16 नवंबर को सौर मंडल का राजा सूर्य राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। ग्रहों की स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 14 2021, 09:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इन 7 दिनों में सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपके अपने गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यवसाय करने जा रहे हैं तो धन संबंधी चीजों को स्पष्ट करके ही आगे बढ़ें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं या मजबूरियों की अनदेखी न करें। 

212

कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ रहा है। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। 

 

312

बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। ऐसे में कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें। करिअर-कारोबार में उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ के नये स्रोत बनेंगे। आपकी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी बना रहेगा। 

412

कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। किसी तीसरे के व्यक्ति के दखल से आपके प्रेम-संबंधों में गलतफहमियां पनप सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर भाई-बहन आपके विरोध में आ सकते हैं। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। 

512

घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। किसी मित्र की मदद से कांट्रैक्ट पर कार्य करने वालों को बड़े लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। लंबे समय से बीमार चल रहे किसी प्रिय सदस्य की सेहत में सकारत्मक सुधार देखने को मिलेगा। 

 

612

भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। किसी पारिवारिक मसले का समाधान आम सहमति से निकालने का प्रयास करें और किसी भी सूरत में भाई-बहनों की अपेक्षाओं को दरकिनार न करें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं, नहीं तो बदनामी हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

712

अति उत्साह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इस सप्ताह आपको आर्थिक प्रबंधन करके चलना होगा, अन्यथा धन संबंधी दिक्कतों का असर आपके पारिवारिक जीवन में देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी की बातों को इग्नोर न करें। 

812

अचानक से घर की जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो जाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। यदि अच्छे दिन नहीं रहे तो बुरे दिन भी ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से जमीन-जायदाद से जुड़ा बड़ा मामला हल हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। 

 

912

इस सप्ताह में आपको करिअर या कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन इससे संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सभी जोखिम पर जरूर विचार कर लें। हालांकि इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 

1012

किसी प्रिय से जुड़ी बड़ी उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से धन लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप अपने करियर कारोबार से जुड़ा कोई जोखिम उठाने से भी बचें। पास के फायदे में दूर का नुकसान होने की आशंका है। 

1112

युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की जल्दबाजी या गलत फैसले से बचें। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम में गति आ सकती है। आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। 

 

1212

यात्रा में सेहत और सामान का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। किसी मांगलिक अवसर में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। दापंत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विवाहित जोड़ों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved