MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मेष राशिफल 2020: शुभ है जनवरी, कई महीने होंगे टेंशन वाले...जानें कैसे बीतेगा 12 महीना

मेष राशिफल 2020: शुभ है जनवरी, कई महीने होंगे टेंशन वाले...जानें कैसे बीतेगा 12 महीना

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार मेष राशि वालों के लिए साल 2020 शुभ फल देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में शनि 9वें स्थान पर रहेगा। इसके बाद 24 जनवरी से शनिदेव 10वें स्थान पर चले जाएंगे। शनि की यह स्थिति अच्छी रहेगी। मेष राशि से मंगल 8वें स्थान पर रहेगा, इस समय चोट लगने का भय रहेगा। गुरु साल की शुरूआात में 9वें स्थान पर रहेंगे, जिसका फायदा विद्यार्थियों को होगा। इस साल परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिजनेस भी ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस साल बन रहे हैं। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये काम भी इस साल हो जाएगा। आगे विस्तृत रूप से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020

12 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 24 2019, 04:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
मेष राशिफल जनवरी 2020: इस महीने राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का आठवें स्थान पर, गुरु, शनि, सूर्य, बुध और केतु धनु राशि का नवे भाव में, शुक्र मकर राशि का दसवे स्थान और चंद्रमा कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इन ग्रह योगों के कारण आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। महीने की शुरूआत में धन की आवक ठीक रहेगी, लेकिन अंत तक आते-आते फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस महीने में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ये महीना सफलता देने वाला रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस में नई-नई योजनाएं बन सकती हैं। मित्रों से इस समय कोई उम्मीद न करें। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी ये महीना ठीक है। किसी शुभ कार्य के लिए खरीदी कर सकते हैं। संतान की ओर से भी सहयोग मिलेगा। 27 व 28 जनवरी को चंद्रमा की एकादश भाव में स्थिति आपको शानदार सफलता दिलाएगी। बाहरी खान-पान से परहेज रखें, नहीं तो पेट से जुड़े रोग आपको परेशान करेंगे।
212
मेष राशिफल फरवरी 2020: इस महीने चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का आठवे भाव में, केतु और गुरु धनु राशि का नवे भाव में सूर्य और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेंगे। इन ग्रह योगों के कारण महीने की शुरूआत आपके लिए अच्छी रहेगी। चंद्रमा की दशा के चलते प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह का लाभ आपको मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता भी आपको मिल सकती है। 8 और 9 फरवरी का समय आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन का उपयोग सावधानी से करें। महीने के मध्य में किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। इस समय आप घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे और थोड़ा रिलेक्स भी फील करेंगे। सरकारी काम पूरे होंगे। नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपके काम आएंगे। 25 से 27 तक मध्य द्वादश चंद्रमा कष्टदायक रहेगा। बनते काम रूक सकते है। बिजनेस में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 28, 29 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने के अंत में कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपके व्यवहार की सभी दूर तारीफ होगी।
312
मेष राशिफल मार्च 2020: इस महीने शुक्र और चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल, गुरु, केतु धनु राशि का नवम भाव में, शनि मकर राशि का दशम भाव में और सूर्य व बुध कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। परिवार के साथ-साथ काम की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। 6 और 7 मार्च को चंद्रमा की स्थिति चतुर्थ भाव में होने से आप परेशानी का अनुभव करेंगे। इस दौरान वाहन आदि मशीनरी खराब हो सकती हैं। महीने के बीच में थोड़ी मुश्किलें कम होंगी। धन की आवक भी पहले से थोड़ी अधिक होगी। बिजनेस के लिए विदेश यात्रा भी हो सकती है। इस महीने निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस महीने दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे। महीने के अंत में अचानक धन लाभ हो सकता है। काम के प्रति आपकी ईमानदारी देखकर अधिकारी भी आपके खुश रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
412
मेष राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने शुक्र वृष राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु धनु राशि का नवम भाव में और सूर्य मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। कठिन परिश्रम करने के बाद भी ज्यादा फायदा नहीं हो पाएगा। लाइफ में अकेलापन हावी रहेगा। फिर भी आप स्वयं को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। दूसरे सप्ताह की शुरूआत में महत्वपूर्ण लेन-देन हो सकता है। 11 और 12 को आठवां चंद्रमा अशुभ फल प्रदान करेगा। काम की भागम-भाग में कोई गड़बड़ भी हो सकती है। भूमि, भवन आदि की खरीदी-बिक्री करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा हो सकता है। 15 मार्च के बाद समय थोड़ा अनुकूल हो सकता है। इस दौरान आप पूरी ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका फल भी आपको मिलेगा। 24 मार्च को सन्मुख चंद्रमा की स्थिति शुभ फलदायक रहेगी। धन की आवक भी बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी महीने के अंत में मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता के योग भी महीने के अंत में बन रहे हैं। माता-पिता से जमीन या भवन संबंधी फायदा हो सकता है।
512
मेष राशिफल मई 2020: इस महीने सूर्य और बुध मीन राशि का लग्न में, शुक्र वृष राशि का दूसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु धनु राशि का नवे भाव में और गुरु, मंगल, शनि मकर राशि के दसवे भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में आपके गुस्से के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। इस समय खर्च और यात्राओं का योग भी बन रहा है। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा इस महीने बन सकती है। महीने की मध्य में ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। 6 और 7 मई को मौसम संबंधी बीमारी हो सकती है। इस महीने स्टूडेंट्स को सफलता मिलने में संदेह है। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिसके कारण पारिवारिक संतुलन बिगड़ सकता है। बच्चों के भविष्य के लिए कोई कठोर फैसला भी इस महीने आप ले सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। महीने के अंत में भोग-विलास पर पैसा अधिक खर्च हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। इस महीने कोई बड़ा लेन-देन न करें तो बेहतर रहेगा। मुश्किल समय में पत्नी से आपको सहयोग मिलेगा।
612
मेष राशिफल जून 2020: इस महीने में सूर्य, शुक्र वृषभ राशि का दूसरे भाव में, बुध, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में केतु धनु राशि का नवे भाव में और गुरु, शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेंगे। महीने के पहले सप्ताह में उत्तर सुखों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ अच्छा तारतम्य बैठेगा। सेहत भी इस महीने में पहले से ठीक रहेगी। साझेदारी के बिजनेस के लिए भी समय उत्तम है। महीने के मध्य में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है, लेकिन आप सब कुछ मैनेज कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता इस महीने मिल सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पूंजी का सही रूप से उपयोग कर पाएंगे। इस महीने आप में गजब का आत्मविश्वास दिखाई देगा। 24 और 25 जून का समय थोड़ा कलहकारी रहेगा। इस दौरान कोई घटना आपको परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में विच्छेद हो सकता है। महीने के अंत का समय महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
712
मेष राशिफल जुलाई 2020: इस महीने शुक्र वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का सातवें भाव में, गुरु, केतु धनु राशि का नवे भाव में और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेगा। इस महीने किसी दूसरे की मुसीबत आपके सिर आ सकती है। अधिकारी के मनमाने रवैये से आप परेशान हो सकते हैं। इस दौरान परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। हालांकि 5 जुलाई के बाद से स्थितियां आपके पक्ष में होने लगेगी। आप सफलता पाने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। आय में थोड़ी-बहुत वृद्धि भी होगी। इस महीने आप बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करेंगे, जिससे लाभ अधिक होगा। नौकरी में मनचाही जगह स्थानांतरण भी इस महीने हो सकता है। 11 से 13 जुलाई के बीच बारहवां चंद्रमा खर्च अधिक करवाएगा। इस समय आप टैक्स, कर्ज तथा किरायदारी संबंधी मामलों में उलझ सकते हैं। महीने के अंत में शुक्र चंद्रमा की युति धन प्राप्ति में सहायक होगी क्योंकि गोचर में चंद्रमा उच्च का है। दांतों से संबंधित रोग इस महीने हो सकता है।
812
मेष राशिफल अगस्त 2020: इस महीने शुक्र, बुध, राहु मिथुन राशि के तीसरे भाव में, सूर्य कर्क राशि के चौथे भाव में, केतु, चंद्रमा व गुरु धनु राशि के नवे भाव में और शनि मकर राशि के दसवे भाव में रहेगा। इस महीने सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके दिमाग में नए काम को लेकर क्रिएटिविटी चलती रहेगी। महीने के मध्य का समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा। इस दौरान अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खर्च में इजाफा होने के कारण बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। आपके काम में बदलाने होने के योग भी बन रहे हैं। करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव कर सकते हैं, इसलिए अपने से बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। महीने के अंत में आप किसी षड़यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। निमोनिया से पानी से होने वाली बीमारी हो सकती है। महीने के अंत में रूका हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा भी होगी, जो आपको फायदा पहुंचा सकती है।
912
मेष राशिफल सितंबर 2020: इस महीने मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, शुक्र कर्क राशि का चौथे भाव में सूर्य और बुध सिंह राशि का पांचवे भाव में रहेगा। ये महीने आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भविष्य को योजनाओं को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। इस महीने आपको विवाद, मुकद्में आदि का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। 6 और 7 सितंबर को सन्मुख चंद्रमा शुभ फल देने वाला रहेगा। अपनी प्लानिंग किसी के साथ शेयर न करें। इस महीने आपको कुछ तनाव भरे काम करने पड़ सकते हैं। इस महीने आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। करियर को सही दिशा देने में सफल होंगे। इस महीने फिजूलखर्च करने से बचें। संतान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। संपत्ति को लेकर पिता से विवाद हो सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में सबकुछ पहले जैसा चलता रहेगा। नए अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के चलते ऑफिस में लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। यात्रा में कष्ट हो सकता है।
1012
मेष राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का छठे भाव में गुरु धनु राशि का नवे भाव में और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत का समय आपके लिए ठीक नहीं है क्योंकि सारे ग्रह अलग-अलग है यानी बिखराव की स्थिति है। कठिन परिश्रम के बाद भी कुछ नहीं मिलने वाला। शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में स्थितियां थोड़ी बदलेंगी, जिसके चलते परेशानी थोड़ी कम होगी। महीने के मध्य में कोई बड़ा सौदा करने से मन प्रसन्न रहेगा। ये महीना लव लाइफ के लिए के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा। आपके प्रेम प्रसंग का मामला सबको पता चल सकता है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो महीने के अंत तक ये हो सकता है, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान पर नियंत्रम रखें। मीडिया से जुड़े लोग, लेखक, छात्र, प्रोफेसर तथा रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए महीने के अंत का समय अच्छा रहेगा।
1112
मेष राशिफल नवंबर 2020: इस महीने चंद्रमा मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र कन्या राशि का छठे भाव में, सूर्य, बुध तुला राशि का सातवें भाव में और मंगल मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आप स्वयं को समर्थ और स्वतंत्र महसूस करेंगे। दूसरे भाव का चंद्रमा आपको पैसों का फायदा करवाएगा। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर आपके पास नए विचार आ सकते हैं। नौकरी में आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। अगर आप स्टॉफ या नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। बीमारी में पैसा भी खर्च होगा। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप असंतुष्ट रहेंगे। पिता से किसी बात पर बहस हो सकती है। इस महीने आप वाहन आदि खरीद सकते हैं। कोई शुभ कार्य भी आपके परिवार में हो सकता है। महीने के अंत का समय बहुत अच्छा गुजरेगा। आप हर कसौटी पर खरे उतरेंगे।
1212
मेष राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का सातवे भाव में, सूर्य, केतु व बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि, गुरु मकर राशि का दशवे भाव में रहेंगे। इस महीने बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। इस महीने आप पैसा कमाने के लिए नए-नए प्रयास करेंगे। महीने के शुरूआती दिनों में आपके अपने ही लोग धोखा कर सकते हैं। इस दौरान आप व्यर्थ की कहासुनी से बचें। मंगल की बारहवें भाव में स्थिति विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हारने नहीं देगी। पुराने मित्रों के मिलने से खुशी होगी और फायदा भी। इस महीने मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। संतान के भविष्य की चिंता कुछ कम होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक समस्या हो सकती है। आपको खान-पान की आदतों में लापरवाही छोड़नी होगी। 24 दिसंबर के बाद सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने के अंत में पैसा निवेश कर सकते हैं। शनि के दसवे भाव में होने से आपको करियर में नई राह मिलेगी। साझेदारी के काम में लाभ की स्थितियां बनेंगी। महीने के अंत में बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved