MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मीन राशिवालों के लिए कैसा होगा 2020, इस साल मिलेंगी कई सफलताएं लेकिन...

मीन राशिवालों के लिए कैसा होगा 2020, इस साल मिलेंगी कई सफलताएं लेकिन...

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार मीन राशि वालों को साल 2020 में एक के बाद एक कई सफलताएं मिल सकती हैं। शनि ग्यारहवें स्थान पर होने से इस साल आपको धन लाभ के प्रबल आसार बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य भी इस साल अच्छा रहेगा। मंगल के भाग्य स्थान पर होने से मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेगी। 30 मार्च के बाद गुरु नीच राशि में होने से नुकसान करवा सकता है। 30 जून के बाद स्थितियों में बदलाव आएगा। इस समय विद्यार्थियों ध्यान लगाकर अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। इस साल गुरु और शनि की युति भी बन रही है, जिसके कारण पैसों के मामलों में आप किसी पर भरोसा न करें। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

11 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 24 2019, 04:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
मीन राशिफल जनवरी 2020: इस महीने राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-शनि-सूर्य-बुध-केतु धनु राशि का दसवें भाव में, शुक्र मकर राशि का ग्यारहवें भाव में और चंद्रमा कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। जनवरी की शुरूआत आपके लिए अच्छी नहीं है। राशि से बारहवां चंद्रमा आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपकी कोई मंहगी और प्रिय चीज गुम या चोरी हो सकती है। मन में उदासी छाई रहेगी। 5 जनवरी के बाद आपको थोड़ी मानसिक शांति का अनुभव होगा। बिजनेस में सहयोगियों के साथ कोई नई योजना बनाएंगे। 7 जनवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 8 से 15 के बीच बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। इस समय किसी कारण आपको चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है। 14-15 को नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे। महीने का तीसरा सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में नींद में कमी और बैचेनी बनी रहेगी। आप किसी गलत आदत का शिकार इस समय हो सकते हैं।
212
मीन राशिफल फरवरी 2020: इस समय चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी शुभ काम हो सकते हैं। इस सयम सुख-सुविधाओं पर खर्च का योग बन रहा है। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। 14-15 को ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। वाहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। महीने के तीसरे सप्ताह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई ईनाम भी मिल सकता है। इस समय आप लाभकारी स्थिति में रहेंगे। 23 को बारहवां चंद्रमा चिंता बढ़ा सकता है। इस समय आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। महीने के अंतिम समय अनुकूल रहेगा। अपने काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे।
312
मीन राशिफल मार्च 2020: इस महीने शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ बहुत ही शानदार रहेगा। पैसा कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। लाभ के भरपूर अवसर इस समय आपको मिलेंगे। 4 मार्च के बाद समय थोड़ा परेशान करने वाला है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, जिसके कारण रक्त से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। 14-15 को समय फिर से आपके पक्ष का बन जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। 21 से 25 के बीच आपको कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। इस समय हेल्थ को लेकर भी सावधानी रखनी जरूरी है। महीने के अंतिम दिनों में साझेदारी के कामों में लाभ होगा। पति-पत्नी में किसी बात पर तू-तू मैं-मैं हो सकती है।
412
मीन राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने सूर्य मीन राशि का लग्न में, शुक्र वृष राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु धनु राशि का दसवें भाव में, मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत ठीक नहीं रहेगी। काम को लेकर आपको अपनी नीतियों को बदलना होगा। 4 अप्रैल के बाद काम में तेजी आएगी। इस समय कहीं घूमने जाने का योग बन सकता है। 7 अप्रैल को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जीवन सुखदायक रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में अचानक आपके बनते काम रुक जाएंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से विवाद हो सकता है। इस समय आपकी हेल्थ में गिरावट के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 18-19 को खर्च की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। इसके बाद का समय मध्यम फल देने वाला रहेगा यानी अधिक मेहनत के बाद भी सामान्य फल ही प्राप्त होंगे। महीने के अंतिम दिनों में आप पर काम की बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। लोगों को आपसे उम्मीदें रहेंगी और आप उसमें खरे भी उतरेंगे।
512
मीन राशिफल मई 2020: इस महीने सूय-बुध मेष राशि का दूसरे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु धनु राशि का दसवें भाव में और गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। मई के पहले सप्ताह में प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। बिजनेस में छोटे-मोटे बदलाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। 10 से 15 मई के बीच प्रमोशन, इंक्रीमेंट की संभावनाएं बन रही हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। पारिवारिक मेल-जोल बढ़ेगा। 15 के बाद ग्रह स्थितियां आपके फेवर में नहीं रहेंगी। किसी दबाव में आकर कोई काम करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। 22 मई के बाद कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाने का योग है। महीने के अंतिम दिनों में जीवन का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। बच्चों के साथ समय बीताएंगे।
612
मीन राशिफल जून 2020: इस महीने सूर्य-शुक्र वृषभ राशि का तीसरे भाव में, राहु-बुध मिथुन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु धनु राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ का समय सुख-शांति वाला रहेगा। इस समय सातवां चंद्रमां परिवारिक सुख का कारक बनेगा। जीवन में स्थायित्व का भाव आएगा। 5-6 को आप धैये से काम लेंगे, जिससे सारी परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। इस समय आपकी प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ेगा। 11 से 15 के बीच आपका मूड ऑफ रहेगा। ऑफिस में कोई आपकी शिकायत कर सकता है। पति-पत्नी में समर्पण का अभाव रहेगा, जिसके कारण दांपत्य जीवन में अधूरापन महसूस होगा। मित्रों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। महीने का तीसरा सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। उत्तम प्रकार की धन-संपत्ति के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान आपकी हर बात मानेंगी। महीने के अंतिम दिनों में करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। इंटरव्यू में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
712
मीन राशिफल जुलाई 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, शुक्र वृष राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का आठवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। बिजनेस में क्वालिटी पर जोर रहेगा। चिंताएं कुछ कम हो सकती हैं। आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ चेंज महसूस करेंगे। जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। 8 जुलाई के बाद का समय थोड़ा खराब है। इस समय कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी। घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। केतु का गोचरवश दसवें भाव में परिभ्रमण करियर में लक्ष्य से ध्यान भटकाएगा, वहीं राहु आपको गलत कामों की ओर ले जाएगा। 16 से 20 जुलाई के बीच मेहनत का फल मिलेगा। धनदायक यात्राओं का योग इस समय बन रहा है। आप पर कोई झूठा आरोप इस समय लग सकता है। महीने के अंत में भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आता हुआ पैसा रुक सकता है। मन में असंतोष की भावना रहेगी।
812
मीन राशिफल अगस्त 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, सूर्य कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु-गुरु-चंद्रमा धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में 11वां चंद्रमा लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता लोगों के सामने आएगी। इस समय स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 10 अगस्त के बाद मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस समय आप दांत दर्द परेशान हो सकते हैं। 14-15 को वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। तीसरे सप्ताह में खर्च में बढोत्तरी होगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग की शुरूआत हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों में संतान से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ मामलों में आपको संतोष रखना पड़ेगा। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है।
912
मीन राशिफल सितंबर 2020: इस महीने मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, शुक्र कर्क राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध सिंह राशि का छठे भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में समय कष्टकारी रहेगा। पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी ईमेज लोगों और परिवार के सामने खराब हो सकती है। वाहन पर खर्च हो सकता है। 11 से 15 के बीच आपको कई स्तरों पर खुद को साबित करना होगा। जल्दबाजी में किए गए काम के चलते हानि हो सकती है। मन में उदासी रहेगी। मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में रुपयों की आवक के लिहाज से समय अच्छा है। आपके स्वभाव में थोड़ी की कठोरता रहेगी। जिम्मेदारियां इस समय थोड़ी बढ़ सकती हैं। आप कहीं बुरे फंस सकते हैं। महीने का अंतिम समय शानदार व्यतीत होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इस समय बच्चों को ज्यादा ढील न दें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
1012
मीन राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप नई भूमि, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से इस दौरान मुलाकात हो सकती है। 8 अक्टूबर के बाद परिवार में किसी बात पर कलह हो सकती है। गलतफहमियों के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। काम का बोझ भी अधिक रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है। 17-18 को बच्चों को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। थकान अधिक रहेगी। 25 से 30 के के बीच धन हानि के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कमर के नीचे के रोग परेशान कर सकते हैं।
1112
मीन राशिफल नवंबर 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र कन्या राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में रहेगा। नवंबर की शुरूआत में आप लोगों के सामने अच्छे से पेश आएंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। आप लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में पहले से सुधार आएगा। 10 नवंबर के बाद का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। 14-15 को हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। 16 नवंबर के बाद नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप खुले हाथों से पैसा खर्च करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 24 के बाद समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। त्वचा या खून से संबंधित कोई रोग हो सकता है। बिजनेस को लेकर बनाई नई योजना खटाई में पड़ सकती है।
1212
मीन राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आपको लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। समय का दुरुपयोग होगा। कोई खास व्यक्ति आपसे दूर जा सकता है। 5 दिसंबर के बाद जीवन की गाड़ी पुन: पटरी पर आएगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस समय आप दान-पुण्य में रुचि दिखाएंगे। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। 16 दिसंबर को चंद्रमा के साथ दसवें भाव में सूर्य के साथ परिभ्रमण शुभ रहेगा। यह गोचरीय स्थिति करियर में स्थायित्व दिलाएगी। 20 दिसंबर के बाद पेट या आंतों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है। महीने के अंतिम समय में चौथा चंद्रमा घातक रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है या कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved