- Home
- Lifestyle
- Relationship
- मां की डेथ एनिवर्सरी के दिन प्रिंस हैरी गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे थे SEX, रूम सर्विस के आने पर किया था ये काम
मां की डेथ एनिवर्सरी के दिन प्रिंस हैरी गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे थे SEX, रूम सर्विस के आने पर किया था ये काम
रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं महलों में बड़े-बड़े राज छिपे होते हैं। लेकिन ये कभी यहां की दीवार पार करके बाहर नहीं निकलता है। लेकिन ब्रिटेन की शाही परिवार में दबे राज को बाहर निकालने का काम उन्हीं के चश्म-ओ-चिराग प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने किया हैं। एक के बाद एक राज परिवार की निजी जानकारियां पब्लिक के बीच आ रही है। प्रिंस हैरी पिछले कुछ वक्त से ब्रिटिश मीडिया में छाए हुए हैं। पहले वो अपने सौतेली मां और भाई भाभी पर आरोप लगाए। अब अपनी किताब ‘स्पेयर’ में कई खुलासे किए हैं। जिसमें उनके लव लाइफ के बारे में भी बातें लिखी गई हैं। आइए नीचे पढ़ते हैं प्रिंस हैरी के लव लाइफ के हैरान करने वाले खुलासे के बारे में...

प्रिंस हैरी ने अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन से शादी की है। उनकी शादी से शाही परिवार खुश नहीं था। लेकिन वो अपने कदम से पीछे नहीं हटे। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि अपनी मां प्रिंसेस डायना की डेथ एनिवर्सरी यानी बरसी पर लंदन के एक होटल में वो अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बना रहे थे। वो वहां छिपकर उनसे मिलने आए थे। इस बीच जब रूम सर्विस आया तो वो उन्होंने बेडशीट से खुद को कवर कर लिया था ताकि किसी को पता ना चल सकें।

प्रिंस हैरी ने अपने किताब में यह भी खुलासा किया है कि जब वो मेगन से मिले थे तो उनकी मूवी का एक सीन उन्हें काफी विचलित कर दिया था। जिसमें वो अपने को एक्टर के साथ इंटीमेट होती दिख रही थी। उन तस्वीरों को जहन से निकालने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक थेरेपी की जरूरत महसूस हुई थी।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III के छोटे बेटे हैं प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा ‘SPARE’ में इन बातों का जिक्र किया है। यह किताब हाथों हाथ बिक रही है। किताब में उन्होंने अपनी सौतेली मां और ब्रिटेन की क्वीन कंसोर्ट कैमिला पर अपनी और पत्नी की निजी जानकारियों को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है।
प्रिंस हैरी ने अपने ऑटोबायोग्राफी में यह भी खुलासा किया कि किंग चार्ल्स अक्सर मजाक-मजाक में यह कहा करते थे कि प्रिंस हैरी के असली पिता वो नहीं हैं। यह फनी मजाक था लेकिन इससे अफवाहों को बल मिल गया कि मेरे असली पिता चार्ल्स नहीं बल्कि मां की पूर्व प्रेमी मेजर जेम्स हैविट हैं। जबकि मेरे जन्म के बाद मां की मुलाकात जेम्स हैविट से हुई थी।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाई विलियम पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। शाही परिवार से जुड़े खुलासे को देखते हुए किंग चार्ल्स III भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। इतना ही नहीं रॉयल फैमिली को काफी असहज कर महसूस कर रहा है।
प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में यह भी खुलासा किया है कि 17 साल की उम्र में वो अधेड़ उम्र की महिला के साथ शारीरिक संबंध क्लब के पीछे मैदान में बनाए थे। इतना ही नहीं वो कई तरह के नशा भी कर चुके हैं।
बता दें कि कुछ वक्त पहले प्रिंस हैरी शाही ओहदा और महल को छोड़ दिया था। वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आजाद जिंदगी जीना चाहते हैं। इस वजह से वो खुलकर शाही फैमिली के बारे में बोल और लिख रहे हैं।
और पढ़ें:
मौत के बाद भी प्रेमिका नहीं छोड़ रही साथ, डर के मारे हत्यारे प्रेमी ने पुलिस को बताया खौफनाक सच
जानू...कहां हो बोलकर पत्नी ने करवा दिया 'कांड', अब 2 बच्चों की मां है सलाखों के पीछे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.