MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • कोई महाराष्ट्र-गुजरात तो कोई दिल्ली-बिहार, जानें कहां से हैं साउथ की ये 13 एक्ट्रेस

कोई महाराष्ट्र-गुजरात तो कोई दिल्ली-बिहार, जानें कहां से हैं साउथ की ये 13 एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से वो आज यहां की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। हालांकि इनमें से कई एक्ट्रेसेस साउथ की नहीं बल्कि दूसरी जगहों की हैं। मसलन कोई यूपी की है, तो कोई पंजाब, कोई महाराष्ट्र से है तो कोई गोवा से। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जो हैं तो दूसरी जगहों से लेकिन बावजूद इसके आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इनके नाम का डंका बजता है।

9 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Aug 09 2019, 02:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
10 साल की उम्र में शो 'शाकालाका बूम-बूम' से छोटे परदे पर एंट्री और 16 की उम्र में बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 28 साल की हो चुकी हैं। 9 अगस्त 1991 को मुंबई में जन्मीं हंसिका के पिता प्रदीप मोटवानी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां मोना डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम प्रशांत मोटवानी है। 2007 में हंसिका हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म 'आप का सुरूर' में पहली बार एडल्ट रोल में नजर आई थीं। वे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं और इस समय उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई। बॉलीवुड में खास पहचान बनाने में असफल रहीं हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। टॉलीवुड में उनका करियर सफल रहा है और उन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
नमिता सूरत (गुजरात) साउथ की एक्ट्रेस नमिता का जन्म 10 मई, 1981 को सूरत, गुजरात में हुआ। वो 1998 में मिस सूरत भी रह चुकी हैं। नमिता ने 2002 में तेलुगु फिल्म 'सोंथम' से फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि, उन्होंने पहले 'जैमिनी' साइन की लेकिन रिलीज पहले सोंथम हुई। इसके बाद उन्होंने चाणक्य, कोवई ब्रदर्स, बिल्ला, इंद्रा जैसी कई फिल्मों में काम किया। 2006 में नमिता ने बॉलीवुड मूवी 'लव के चक्कर में' भी की। 26 अक्टूबर, 2010 को नमिता के एक फैन ने ही उन्हें तमिलनाडु के त्रिची में किडनैप करने की कोशिश की थी।
313
तापसी पन्नू नई दिल्ली 1 अगस्त 1987 को जन्मीं तापसी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। तापसी ने वैसे तो साउथ की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका जन्म स्थान दिल्ली है। तापसी मॉडल और एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही वो एक आईटी इंजीनियर भी हैं। लेकिन अपना शौक पूरा करने के लिए वो एक्टिंग की फील्ड में आ गईं। साउथ में उन्होंने धनुष जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। मॉडलिंग से एक्टिंग में आईं तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'झुम्मांडी नादम' से की थी। उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 2013 में आई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से किया। तापसी हिंदी की बेबी और पिंक जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
413
इलियाना डिक्रूज पुणे (महाराष्ट्र) मूल - गोवा (कैथोलिक) 1 नवंबर, 1987 को इलियाना का जन्म पुणे में गोवा की एक कैथोलिक फैमिली में हुआ। इलियाना की मदर टंग (मातृभाषा) कोंकणी है। शुरुआती दिनों में इलियाना ने कई विज्ञापनों में काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म 2006 में आई 'देवदासु' है। इलियाना ने 2012 में अनुराग बासु की फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थीं। बाद में इलियाना ने फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, हैप्पी एंडिंग, किक-2 और रुस्तम जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।
513
काजल अग्रवाल मुंबई (महाराष्ट्र) 19 जून, 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मीं काजल अग्रवाल साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' में काजल को अजय देवगन के अपोजिट देखा जा चुका है। काजल ने साउथ की कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। वैसे काजल फिल्म में आइटम नंबर के लिए 50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। फिल्म Janatha Garage में आइटम डांस के लिए उन्होंने इतनी बड़ी रकम ली थी। वैसे, काजल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2004 में आई फिल्म 'क्यों हो गया ना' से किया था। काजल को तेलुगु की ऐतिहासिक फिल्म 'मगधीरा' के लिए भी जाना जाता है।
613
तमन्ना भाटिया मुंबई (महाराष्ट्र) मूल - पंजाबी 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में जन्मीं तमन्ना साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। साउथ इंडियन डायरेक्टर्स के साथ काम करने से पहले तमन्ना ने महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। 2005 में तमन्ना ने फिल्म श्री से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसी साल, उन्होंने अपनी पहली तमिल फिल्म ‘केडी’ भी की। एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तमन्ना अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। तमन्ना 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म Alludu Seenu और Speedunnodu में आइटम नंबर के लिए तमन्ना ने 1-1 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
713
नेहा शर्मा भागलपुर (बिहार) बिहार के भागलपुर शहर में जन्मी नेहा बॉलीवुड में तेजी से उभरते स्टार्स में से एक हैं। 28 वर्षीय नेहा ने दिल्ली के एनआईआईएफटी कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग की है। नेहा के पिता भागलपुर से विधायक हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। नेहा ने स्कूली शिक्षा माउंट कारमेल स्कूल, भागलपुर से पूरी की। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग सीखा। कुछ समय तक फैशन डिज़ाइनर के रूप में काम करने के बाद नेहा को तेलुगु फिल्म में ब्रेक मिला। नेहा ने तेलुगु फिल्म 'चिरुथा' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी। डायरेक्टर अश्विनी दत्त की इस फिल्म में सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने भी डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म को अधिक सफलता नहीं मिल सकी। तेलुगु फिल्म के बाद साल 2010 में नेहा को फिल्म मेकर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'क्रूक' में मौका दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। जल्द ही वे 'हेराफेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म में नजर आएंगी।
813
चार्मी कौर मुंबई (महाराष्ट्र), मूल - पंजाबी चार्मी का जन्म 17 मई 1987 को मुंबई में पंजाबी-सिख फैमिली में हुआ। चार्मी की स्कूलिंग मुंबई के वसई में ही हुई है। चार्मी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनके खाते में 'प्रेम ओका मैकम', 'ज्योति लक्ष्मी', 'मंत्र' जैसी कामयाब फिल्में हैं। पिछले साल बेंगलुरु में एक बर्थडे पार्टी में महज दो घंटे के लिए चार्मी ने 25 लाख रुपए बतौर फीस लिए थे। वैसे फिल्मों में आइटम नंबर के लिए चार्मी 40 लाख रुपए चार्ज करती हैं। चार्मी कौर ने शाहिद कपूर की फिल्म आर.. राजकुमार के 'गंदी बात...' गाने में डांस किया है। इस गाने में अपनी छोटी सी झलक से चार्मी ने लोगों को दीवाना बना दिया था। चार्मी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' थी।
913
भूमिका चावला नई दिल्ली, मूल - पंजाबी भूमिका का जन्म 21 अगस्त, 1978 को नई दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ था। दिल्ली से स्कूलिंग पूरी करने के बाद भूमिका 1997 में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। धीरे-धीरे उन्हें ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिलने लगा। फेयर एंड लवली, डाबर लाल तेल जैसे प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के बाद उन्हें अदनाम सामी और उदित नारायण जैसे सिंगर्स की एल्बम में गाने का मौका मिला। विज्ञापनों से मिली पॉपुलैरिटी के चलते जल्द ही उन्हें तेलुगु फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। उन्होंने 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवाकुडु' (Yuvakudu) में काम किया। फिल्म 'खुशी' (2001) के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साउथ इंडस्ट्री में 9 फिल्में करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2003 में उन्होंने सलमान के साथ 'तेरे नाम' में काम किया। सलमान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। लेकिन इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्में नहीं चली। हालांकि, साउथ इंडस्ट्री में उनका दबदबा आज भी कायम है।
1013
जेनेलिया डिसूजा मुंबई (महाराष्ट्र) 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मी जेनेलिया के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि एक बार साउथ इंडिया में उनकी फिल्मों को बैन करने का एलान हो चुका है। तो वहीं, एक पंडित उनकी और जॉन अब्राहम की शादी होने का दावा भी कर चुका है। साल 2009 में श्रीलंका आर्मी और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) की लड़ाई में कई तमिल नागरिक मारे गए थे। इसी के विरोध में कई बॉलीवुड स्टार्स और साउथ इंडियन स्टार्स ने कोलंबो (श्रीलंका, 2010) में हुए आइफा इवेंट का बायकॉट किया था। लेकिन कथिततौर पर जेनेलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड (अब पति) रितेश देशमुख के साथ वहां नजर आईं। इसी बात से नाराज होकर कई तमिल ग्रुप्स ने जेनेलिया की फिल्मों को बैन करने की मांग की थी। जेनेलिया ने 2012 में रितेश देशमुख से शादी की। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं। उनके दो बेटे हैं।
1113
ज्योतिका सदाना मुंबई (महाराष्ट्र) 18 अक्टूबर, 1977 को मुंबई में जन्मीं, ज्योतिका ने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता का नाम चंदर सदाना और मां का सीमा सदाना है। उन्होंने मुंबई की ही लर्नर एकेडमी से स्कूलिंग की। ज्योतिका ने 11 सितंबर, 2006 में एक्टर सुरिया से शादी कर ली। दोनों अब तक 7 फिल्मों में काम कर चुके हैं। कपल के दो बच्चे बेटी दिया और बेटा देव है। ज्योतिका ने एक्टिंग डेब्यू 1998 में आई हिंदी फिल्म 'डोली सजा के रखना' से किया था। बाद में उन्होंने तमिल फिल्म वाली, मुगावरी, कुशी, रिदम, तेनाली, डम डम डम, स्टार और राजा जैसी फिल्मों में काम किया।
1213
नगमा मुंबई (महाराष्ट्र) 25 दिसंबर, 1974 को मुंबई में जन्मीं नगमा ने 90 के दशक में फिल्म 'बागी: अ रिबेल फॉर लव' से बॉलीवुड में एंट्री की। नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं नगमा ने अब तक शादी नहीं की है। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली संग उनकी प्रेम कहानी मीडिया में एक समय खूब छाई थी। इसके अलावा, कथित तौर पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। एक्ट्रेस ज्योतिका सदाना नगमा की सौतेली बहन हैं।
1313
नम्रता शिरोडकर मुंबई (महाराष्ट्र) 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में पैदा हुईं नम्रता 1993 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं। वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी पांचवे स्थान पर रही थीं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने और कुछ साल मॉडलिंग करने के बाद नम्रता ने फिल्मों का रुख किया। हालांकि इन दिनों नम्रता लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हैं। बॉलीवुड में सफलता नहीं मिलने के बाद नम्रता ने साउथ फिल्मों का रुख किया। साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई और कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने फरवरी 2005 में शादी कर ली। महेश बाबू नम्रता से उम्र में करीब 3 साल छोटे हैं। महेश-नम्रता के दो बच्चे, बेटा गौतम और बेटी सितारा हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
विजय देवरकोंडा-रश्मिका की 'रणबाली' को U/A सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी है फिल्म और कब होगी रिलीज
Recommended image2
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही दुनियाभर में बिके इतने करोड़ के टिकट
Recommended image3
बड़े पर्दे के बाद OTT पर छाई रवि तेजा की यह फिल्म, Netflix की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों में बनी नंबर-1
Recommended image4
‘द पैराडाइज’ के लिए नानी से लेकर कयादू लोहार तक ने ली कितनी फीस? जानें किसकी कमाई सबसे ज्यादा
Recommended image5
Mookuthi Amman 2 का टीजर आउट, रोंगटे खड़े कर देगा नयनतारा का महाकाली अवतार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved