MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • क्या सिंघम की एक्ट्रेस के घर बजने जा रही शहनाई, घरवालों ने ढूंढ लिया दूल्हा?, जानें सबकुछ

क्या सिंघम की एक्ट्रेस के घर बजने जा रही शहनाई, घरवालों ने ढूंढ लिया दूल्हा?, जानें सबकुछ

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल के फैंस के लिए यह सरप्राइजिंग तो है ही पर बहुत बड़ी खुशखबरी भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि काजल के परिवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ रहे थे और अब उनकी ये तलाश भी खत्म हो गई है। उन्हें लड़का मिल गया है और जल्द ही काजल की शादी हो जाएगी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 06 2020, 01:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल बिजनसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल को गौतम के पैरेंट्स के साथ मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा गया है। हालंकि अभी दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

27

खबरों की मानें तो काजल के माता-पिता अब उनकी शादी देखना चाहते हैं। वो काफी समय से बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ रहे थे। अब जब उन्हें लड़का मिल गया है तो वो इस शुभ काम में देरी नहीं करना चाहते हैं।
 

37

काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फ‍िल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्ट‍िंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वो हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। 

47

काजल अग्रवाल को 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 'सिंघम' के अलावा काजल ने 'स्पेशल 26', दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। 

57

काजल की अपकमिंग फिल्मों में तेलुगू और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी 'मुंबई सागा' भी शामिल है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। एक्ट्रेस, कमल हासन के साथ साउथ मूवी 'इंड‍ियन' में भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। काजल इसमें अहम रोल निभा रही हैं।

67

मालूम हो कि काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। निशा की शादी 2013 में हो गई थी। उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी की थी और अब उनका एक बेटा है। 

77

फोटो सोर्स- गूगल।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved