- Home
- Entertainment
- South Cinema
- क्या सिंघम की एक्ट्रेस के घर बजने जा रही शहनाई, घरवालों ने ढूंढ लिया दूल्हा?, जानें सबकुछ
क्या सिंघम की एक्ट्रेस के घर बजने जा रही शहनाई, घरवालों ने ढूंढ लिया दूल्हा?, जानें सबकुछ
मुंबई. अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल के फैंस के लिए यह सरप्राइजिंग तो है ही पर बहुत बड़ी खुशखबरी भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि काजल के परिवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ रहे थे और अब उनकी ये तलाश भी खत्म हो गई है। उन्हें लड़का मिल गया है और जल्द ही काजल की शादी हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल बिजनसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल को गौतम के पैरेंट्स के साथ मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा गया है। हालंकि अभी दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
खबरों की मानें तो काजल के माता-पिता अब उनकी शादी देखना चाहते हैं। वो काफी समय से बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ रहे थे। अब जब उन्हें लड़का मिल गया है तो वो इस शुभ काम में देरी नहीं करना चाहते हैं।
काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वो हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।
काजल अग्रवाल को 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 'सिंघम' के अलावा काजल ने 'स्पेशल 26', दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।
काजल की अपकमिंग फिल्मों में तेलुगू और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी 'मुंबई सागा' भी शामिल है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। एक्ट्रेस, कमल हासन के साथ साउथ मूवी 'इंडियन' में भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। काजल इसमें अहम रोल निभा रही हैं।
मालूम हो कि काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। निशा की शादी 2013 में हो गई थी। उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी की थी और अब उनका एक बेटा है।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।