- Home
- Entertainment
- South Cinema
- तो क्या पैदा होने के 10 महीने बाद इस एक्टर ने की बेटे की नामकरण सेरेमनी, अब जाकर बताया लाडले का नाम
तो क्या पैदा होने के 10 महीने बाद इस एक्टर ने की बेटे की नामकरण सेरेमनी, अब जाकर बताया लाडले का नाम
मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ के एक्टर यश ने आखिरकार अपने बेटे के नाम का ऐलान कर ही दिया। उनके बेटे के नाम को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। कोई उसका नाम आयुष बता रहा था तो कई फैंस ने यश के बेटे को जूनियर यश कहकर बुलाना शुरू कर दिया था। हालांकि, यश ने इन नामों का खंडन किया था और बताया था कि वो जल्दी ही अपने बेटे के नाम रखेंगे। अब जब उनका बेटा 10 महीने का हो गया है तो उन्होंने अपने बेटे के नाम का ऐलान किया है।

यश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने बेटे का नाम रिवील किया है। उन्होंने बेटे का नाम यथर्व रखा है।
यश की बेटी आयरा हाल ही में 2 साल की हुई है। जिसका बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया गया था। अब यश ने बेटे की नामकरण सेरेमनी भी बड़े स्तर पर की।
हालांकि, कोविड-19 के खतरे के बीच हुए यथर्व के नामकरण में ज्यादा मेहमान नहीं थे। इस दौरान फैमिली मेंबर्स और कुछ फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।
नामकरण संस्कार में यथर्व बेहद एक्साइटेड नजर आया। उसने ऑरेंज कलर का कुर्ता और व्हाइट-गोल्डन कलर की धोती पहन रखी थी।
कर्नाटक में जन्मे यश का असली नाम नवीन कुमार गौडा है। उन्होंने टीवी सीरियल नंदा गोकुल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2007 में फिल्म 'Jambada Hudugi' से डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में उनका सेकंड लीड रोल था। यश ने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में 19 फिल्मों में काम किया है।
यश ने राधिका से लव मैरिज की थी। दोनों की पहली मुलाकातर 2007 में हुई थी। दोनों ने एक साथ फिल्में की और इसी दौरान अफेयर शुरू हो गया
2016 में यश और राधिका ने शादी की थी। 2018 में राधिका-यश की बेटी आयरा पैदा हुई और इसके एक साल बाद अक्टूबर 2019 में बेटे यथर्व पैदा हुआ।
2018 में ही यश की फिल्म केजीएफ रिलीज हुई थी जिसने पूरे देश में तहलका मचाकर रख दिया था। इस फिल्म को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू रिस्पॉन्स मिला था।
अब इस फिल्म का पार्ट 2 भी बन रहा है। केजीएफ 2 के कई सीन्स शूट हो चुके हैं। कुछ सीन्स की शूटिंग बाकी है। बता दें कि फिल्म में संजय दत्त विलेन का किरदार निभाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।