MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • मां हाउस वाइफ और पिता बस ड्राइवर, ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है KGF Star, यूं बनाई अपनी पहचान

मां हाउस वाइफ और पिता बस ड्राइवर, ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है KGF Star, यूं बनाई अपनी पहचान

मुंबई. फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' (KGF Chapter 1) ने देशभर में अपनी पहचान बनाई। साल 2018 में रिलीज हुई इस मूवी से उन्होंने दुनिया भर को एक ऐसा सुपरस्टार मिला, जो एकदम राउडी और सबसे अलग था। इस सुपरस्टार को रॉकिंग स्टार यश उर्फ यश (yash) के नाम से जाना जाता है। यश का आज 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म 8 जनवरी, 1986 को हुआ था। एक्टर के बर्थडे के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें बता रहे हैं। बस ड्राइवर के बेटे हैं यश... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 08 2021, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

यश का जन्म 8 जनवरी, 1986 को कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश को उनके स्टेज नेम रॉकिंग स्टार यश के नाम से बेहतर जाना जाता है। वो सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। 

29

इस बात से कम लोग ही रूबरू हैं कि यश एक मीडिल क्लास घर से आते हैं। उनके पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में उन्हें BMTC में बतौर बस ड्राइवर काम मिला था। उनकी मां पुष्पलता एक गृहिणी हैं। यश की छोटी बहन भी हैं, जिनका नाम नंदिनी है। 

39

यश ने अपना बचपन मैसूर में बिताया है। उन्होंने मैसूर के महाजन एजुकेशन सोसाइटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने जाने-माने ड्रमैटिस्ट B. V. Karanth के बनाए बेनका ड्रामा ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Nanda Gokula के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी। 

49

इस टीवी सीरियल के बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। इसके बाद यश को डायरेक्टर शशांक की फिल्म Moggina Manasu ऑफर हुई। साल 2008 में आई इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिता पंडित के साथ सपोर्टिंग रोल किया था। उनकी पहली सोलो कमर्शियल हिट फिल्म Modalasala थी। इस मूवी के बाद यश ने 'राजधानी', 'किरतका', 'लकी' और 'जानू' जैसी फिल्मों में काम किया।

59

टीवी में और फिल्म में करियर शुरुआत में यश का करियर ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन उनके करियर में चार चांद 'केजीएफ चैप्टर 1' ने लगाया। ये उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसके लिए उन्हें आज भी लोग याद करते हैं। इसमें उन्होंने राजा कृष्णप्पा बैरया उर्फ रॉकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद से उन्हें प्यार से रॉकी भाई भी कहा जाता है। 

69

यश ने अपनी फिल्म राजा कृष्णप्पा बैरया उर्फ रॉकी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड था। इसके बाद उन्होंने फिल्म Mr. and Mrs. Ramachari के लिए बेस्ट एक्टर केटेगरी में कई अवॉर्ड जीते। इस मूवी में वो अपनी पत्नी राधिका संग नजर आए थे। वहीं,  केजीएफ चैप्टर 1 ने यश को उनके अभी तक के करियर के सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स दिलाए। इस फिल्म ने उन्हें करीब 10 अवॉर्ड्स जीते। 

79

बता दें, यश ने अपने करियर की शुरुआत राधिका पंडित के साथ ही की थी। इसके बाद दोनों की केमिस्ट्री को फिल्म मिस्टर और मिसेस रामचारी में पसंद किया गया और वहीं दोनों के रिश्ते की खबरें आनी शुरू हो गई थी। दोनों की सगाई 12 अगस्त, 2016 को गोवा में हुई थी। बाद में दोनों ने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। 

89

यश और राधिका ने 9 दिसंबर, 2016 को शादी कर ली थी। ये शादी बेंगलुरु में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। अपनी शादी के रिसेप्शन में यश ने कर्नाटक से सभी को बुलाया था। यश और राधिका ने 2 दिसंबर, 2018 को अपनी बेटी आयरा का दुनिया में स्वागत किया था। वहीं, 30 अक्टूबर, 2019 को उनके बेटे यथार्व का जन्म हुआ था। 

99

यश ने साल 2017 में पत्नी राधिका पंडिते के साथ मिलकर Yasho Marga Foundation नाम के संगठन को शुरू किया था। इसके जरिए दोनों समाज को और बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान देते हैं। अपने पहले काम के तौर पर इस संस्थान ने कर्नाटक के कोप्पल जिले के वॉटर क्राइसिस में मदद की थी और 4 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved