MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • तो क्या सच में पति से अलग हो रही नागार्जुन की बहू, तलाक के सवाल पर समांथा ने दिया ये जवाब

तो क्या सच में पति से अलग हो रही नागार्जुन की बहू, तलाक के सवाल पर समांथा ने दिया ये जवाब

मुंबई/हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की बहू समांथा (Samantha Akkineni) और बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के तलाक की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि समांथा और नागा चैतन्य के रिलेशन बिगड़ चुके हैं और इसके चलते दोनों अब तलाक लेने का मन बना चुके हैं। हालांकि, इस तरह की खबरों पर समांथा ने चुप्पी तोड़ी है। समांथा ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समांथा तलाक से जुड़ा सवाल पूछने के बाद मीडिया पर भड़कती दिख रही हैं। इस सवाल पर भड़क उठी नागार्जुन की बहू..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 19 2021, 01:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि समांथा हाल ही में तिरुमाला मंदिर पहुंचीं थीं, जहां मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक मीडियाकर्मी ने समांथा से पति नागा चैतन्य के साथ तलाक की खबरों पर सवाल पूछ लिया। इस पर समांथा भड़क उठीं। समांथा ने गुस्से में उस मीडियाकर्मी को फटकार लगाते हुए कहा- मैं मंदिर में हूं, क्या आपके पास दिमाग है? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें समांथा और नागा चैतन्य के तलाक की बात कही गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि समांथा नागा चैतन्य के साथ एक फैमिली की शुरुआत करना चाहती थीं और इसके चलते उन्होंने कोई नए प्रोजेक्ट भी साइन नहीं किए थे। 

38

13 सितंबर, 2021 को सामंथा ने सोशल मीडिया पर पति नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म ‘लव स्टोरी’ का ट्रेलर शेयर किया था। इस ट्वीट में समांथा ने फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी को तो टैग किया लेकिन अपने पति नागा को ही टैग करना भूल गईं। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि इनके बीच संबंध बिगड़ चुके हैं। 

48

इससे पहले समांथा और नागा के बीच मनमुटाव की खबरें तब आना शुरू हुई थीं, जब  एक्ट्रेस ने ट्विटर से अपना सरनेम 'अक्किनेनी' हटा दिया था और उसकी जगह सिर्फ ‘S’ यानी (Samantha) कर लिया था। इसके बाद से ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि उनके और उनके पति के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
 

58

पिछले साल नवंबर, 2020 में सामंथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए समांथा के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। शख्स ने कहा कि वो अपने पति नागा चैतन्य को तलाक दे दें। लेकिन इस पर समांथा ने पलटकर उस शख्स को करारा जवाब दिया था। 

68

इस यूजर के सवाल पर समांथा ने जवाब देते हुए कहा था- ऐसा करना तो मुश्किल है, लेकिन तुम एक काम कर सकते हो। इसके बारे में नागा चैतन्या से ही पूछ लो। समांथा के इस मजाकिया लहजे को देखकर लोग भी उस शख्स के मजे लेने लगे थे। बता दें कि समांथा ने अक्टूबर, 2017 में नागार्जुन की पहली पत्नी लक्ष्मी के बेटे नागा चैतन्य से शादी की थी। इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

78

समांथा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु फिल्म ये 'या माया चेसावे' से की थी। 2013 में समांथा ने तेलुगु और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता था। समांथा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत 108 बार सूर्य नमस्कार से करती हैं। 
 

88

समांथा के पिता तेलुगु, जबकि मां मलयाली हैं। हालांकि बावजूद इसके वो खुद को तमिलियन मानती हैं। इसकी वजह यह है कि समांथा चेन्नई में ही पली-बढ़ी हैं। समांथा के दो बड़े भाई जोनाथन और डेविड हैं। उन्होंने होली एंजेल एंग्लो इंडियन स्कूल, चेन्नई से स्कूलिंग के बाद स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान कृष्ण? इस मूवी से राम चरण का कटा पत्ता
Recommended image2
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image3
Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
Recommended image4
Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन
Recommended image5
₹2,000 तक पहुंचा ‘Toxic’ का टिकट, यश के फैंस में जबरदस्त क्रेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved