MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • 62 के नागार्जुन ने कभी 22 साल छोटी तो कभी खुद से आधी उम्र की इन 9 एक्ट्रेस संग किया रोमांस

62 के नागार्जुन ने कभी 22 साल छोटी तो कभी खुद से आधी उम्र की इन 9 एक्ट्रेस संग किया रोमांस

मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) 62 साल के हो गए हैं। 29 अगस्त, 1959 को चेन्नइ में जन्मे नागार्जुन ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 8 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 1967 में आई तेलुगु फिल्म 'सुदीगुंदलू' में काम किया था। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 1986 में आई विक्रम थी, जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस शोभना ने काम किया था। वैसे, नागार्जुन अब तक कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुके हैं। यहां तक कि नागार्जुन 22 साल छोटी अनुष्का शेट्टी से लेकर खुद से आधी उम्र यानी 31 साल की रकुल प्रीत सिंह से भी रोमांस कर चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में।    

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 29 2021, 01:18 PM IST| Updated : Aug 29 2021, 01:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

फिल्म - मनमधुडु
एक्ट्रेस - सोनाली बेन्द्रे

सोनाली बेंद्र अभी 46 साल की हैं। वो फिल्म मनमधुडु में नागार्जुन की लव इंटरेस्ट बनी थीं। नागार्जुन और सोनाली की उम्र में 16 साल का अंतर है। 

29

फिल्म - आविदा मा आविदे
एक्ट्रेस - तब्बू

नागार्जुन ने कई फिल्मों में तब्बू के साथ रोमांस किया है। दोनों के अफेयर के चर्चे भी एक समय मीडिया में छाए थे। तब्बू उम्र में नागार्जुन से 12 साल छोटी हैं। तब्बू ने अब तक शादी नहीं की है। 

39

फिल्म - सुपर, डॉन
एक्ट्रेस - अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी ने कई फिल्मों में खुद से 22 साल बड़े नागार्जुन के साथ रोमांस किया है। फिल्म सुपर और डॉन में भी वो नागार्जुन की प्रेमिका बनी थीं। 

49

फिल्म : बॉस
एक्ट्रेस - नयनतारा

फिल्म बॉस में नागार्जुन खुद से 26 साल छोटी एक्ट्रेस नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखे थे। बता दें कि नयनतारा लंबे समय से प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है। 

59

फिल्म - रावोई चंदामामा
एक्ट्रेस : अंजला जवेरी

अंजला जवेरी बॉलीवुड मूवी 'प्यार किया तो डरना क्या' में अरबाज खान के साथ नजर आई थीं। अंजला ने खुद से 13 साल बड़े एक्टर नागार्जुन के साथ भी रोमांस किया है। अंजला ने तरुण अरोरा से शादी की है और अब वो लंदन शिफ्ट हो गई हैं। 

69

फिल्म - किंग
एक्ट्रेस - त्रिशा कृष्णन

फिल्म किंग में नागार्जुन ने खुद से 24 साल छोटी त्रिशा कृष्णन के साथ जमकर रोमांस किया था। बता दें कि त्रिशा कृष्णन बॉलीवुड मूवी 'खट्टा-मीठा' में भी काम कर चुकी हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। 

79

फिल्म - मास
एक्ट्रेस - ज्योतिका सदाना

ज्योतिका सदाना की उम्र 43 साल है। वो फिल्म मास में नागार्जुन के अपोजिट नजर आई थीं। नागार्जुन उम्र में ज्योतिका से 19 साल बड़े हैं। बता दें कि ज्योतिका ने साउथ एक्ट्रेस सूर्या से शादी की है। 

89

फिल्म - मनमधुडु 2
एक्ट्रेस - रकुलप्रीत सिंह 

2019 में आई फिल्म मनमधुडु 2 में नागार्जुन ने खुद से आधी उम्र की एक्ट्रे्स रकुल प्रीत संग रोमांस किया है। रकुल जहां अभी 31 साल की हैं वहीं नागार्जुन 62 साल के हैं। रकुल जल्द ही मेडे, थैंक गॉड और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

99

फिल्म - संतोषम
एक्ट्रेस - श्रिया सरन

2002 में आई फिल्म संतोषम में नागार्जुन एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ रोमांस करते नजर आए थे। बता दें कि श्रिया सरन उम्र में नागार्जुन से 24 साल छोटी हैं। श्रिया ने 2018 में एंद्रे कोश्चेव से शादी की है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved