- Home
- Entertainment
- South Cinema
- आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी 56 साल के इस सुपरस्टार को पत्नी से दोबारा करनी पड़ी शादी, 3 बच्चों का है पिता
आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी 56 साल के इस सुपरस्टार को पत्नी से दोबारा करनी पड़ी शादी, 3 बच्चों का है पिता
मुंबई. साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी ही पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma)से दोबारा बीती रात शादी की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्हें अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी करने की क्यों जरूरत पड़ी। आपतो बता दें कि 56 साल के प्रकाश राज तीन बच्चों के पिता है। उन्होंने पहली पत्नी ललिता कुमारी (Lalita Kumari) को तलाक लेकर कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा है वेदांत। नीचे पढ़े पत्नी से ही दोबारा शादी का आखिर क्या कारण बताया प्रकाश राज ने...

बता दें कि प्रकाश राज की दूसरी शादी को 11 साल पूरे हो गए है। उन्होंने पोनी वर्मा ने 24 अगस्त, 2010 को शादी की थी। और इत्तेफाक से उन्होंने इसी दिन यानी बीती रात पोनी से दोबारा शादी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी दूल्हा-दुल्हन यानी प्रकाश-पोनी एक फोटो शेयर कर लिखा- यह बहुत सही रहा, रात में अजनबियों की तरह। धन्यवाद, मेरी प्यारी पत्नी, एक प्यारा दोस्त होने के लिए। एक प्यार भरे जिंदगी के सफर का साथी होने के लिए।
वहीं, उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि उनका बेटा वेदांत उनकी शादी देखना चाहता था और बेटे की खुशी की खातिर उन्होंने पत्नी से दोबारा शादी। उन्होंने ट्विटर पर शेयर सारी फोटोज शेयर कर लिखा- आज रात हमने दोबारा शादी की क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी का गवाह बनना चाहता था। फैमिली मूमेंट्स।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रकाश और पोनी बच्चों के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। एक फोटो में वे पत्नी को किस करते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में वे पोनी की अंगूठी पहनाते हुए घुटनों के बल बैठे हैं और उन्हें ये सब करता देख बेटा काफी खुश नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फोटोज देखकर उन्हें फैन्स बधाई दे रहे हैं।
एक फैन ने बधाई देते हुए लिखा- हार्दिक बधाई प्रकाश राज गुरु, जिंदगी की खूबसूरती में सादगी, प्यार, परंपरा और नियमों का अपना स्थान है लेकिन प्यार उन सभी को मात देता है, शुभकामनाएं सर। एक अन्य ने लिखा- वाह सर...आप एक खूबसूरत जोड़ी की मिसालों हो। जिंदगी हमेशा खूबसूरती नहीं देती बल्कि कपल्स अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं, आप की तरह सर।
बता दें कि प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।
बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड से एंट्री ली थी। इस फिल्म में विलेन के रोल प्ले कर वे रातोंरात इंडस्ट्री पर छा गए थे। बता दें कि फिल्मों के अलावा प्रकाश राज एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने सात गांवों को गोद लिया है। जिसमें- कोंडरेड्डीपल्ले, महबूबनगर जिला, तेलंगाना और चित्रादुर्गा जिला, कर्नाटक। उन्होंने इन गांवों में विकास करने के लिए गोद लिया है।
प्रकाश राज ने 1994 में ललिता कुमारी से पहली शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे है। बेटा सिधु राय और बेटी मेघना राय, पूजा राय। लेकिन उनके बेटे की मौत महज 5 साल की उम्र में ही हो गई थी। फिर वे 2009 में पत्नी से अलग हो गए और 2010 में खुद से 13 साल छोटी पोनी वर्मा से शादी की। दोनों का एक बेटा है वेदांत।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।