- Home
- Entertainment
- South Cinema
- 80 दिन बाद शादी के बंधन में बंधेगा ये सुपरस्टार, होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, दो दिन चलेंगे फंक्शन
80 दिन बाद शादी के बंधन में बंधेगा ये सुपरस्टार, होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, दो दिन चलेंगे फंक्शन
मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नितिन अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नितिन, शालिनी के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे यानी की दोनों की शादी के फंक्शन दुबई में होंगे। दोनों 80 दिन बाद यानी 16 अप्रैल को शादी करेंगे। वेडिंग फंक्शन दो दिन चलेंगे।
16

नितिन ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने गेस्ट के लिए एयर टिकट की बुकिंग भी कर ली है। शादी में करीब 50-60 गेस्ट शामिल होने की खबर है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
रिपोर्ट्स की मानें तो प्री-वेडिंग फंक्शन 15 अप्रैल को होंगे। वहीं, शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ 16 अप्रैल को होगी। गेस्ट को इन्विटेशन कार्ड्स भेज दिए गए हैं।
36
बता दें कि नितिन और शालिनी दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। ये शादी अरेंज के साथ लव मैरिज है। दोनों के पेरेंट्स ने दोनों की दोस्तों को देखकर शादी का फैसला लिया और दोनों ने तुरंत हामी भर दी।
46
नितिन की होने वाली पत्नी शालिनी एमबीए ग्रैजुएट है और उन्होंने यूके से पढ़ाई पूरी की है।
56
शादी के बाद नितिन की फैमिली हैदराबाद में एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगी, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स शामिल होंगे।
66
आपको बता दें कि नितिन के पिता सुधाकर रेड्डी प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनकी एक बड़ी बहन है नितिका। नितिन की अपकमिंग फिल्म भीष्मा है। फिल्म की शूटिंग जारी है नितिन शादी के पहले फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos