MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • इस महिला के साथ रिलेशन में है ये टेनिस प्लेयर, लेस्बियन होने पर किया जा रहा जमकर ट्रोल

इस महिला के साथ रिलेशन में है ये टेनिस प्लेयर, लेस्बियन होने पर किया जा रहा जमकर ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क : सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई ऐसे देश हैं जहां पर समलैंगिक रिश्ते को बुरी नजर से देखा जाता है और इस तरह के रिश्ते निभाने वाले लोगों को भला बुरा कहा जाता है। कुछ इसी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही है रशियन टेनिस प्लेयर दारिया कसात्किना (Daria Kasatkina)। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दारिया ने बताया था कि वह लेस्बियन (lesbian) है और एक औरत को डेट कर रही हैं।  इसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में और किस तरह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 21 2022, 08:41 AM IST| Updated : Jul 21 2022, 09:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दारिया कसात्किना एक फेमस टेनिस खिलाड़ी हैं। इस साल 16 मई 2022 को वो एक बार फिर नंबर 1 रूसी खिलाड़ी बन गई। उन्होंने अबतक ने क्रेमलिन कप और रूस में सेंट पीटर्सबर्ग ट्रॉफी में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब भी जीता है।

27

दारिया कसात्किना वर्तमान में दुनिया में 12वें स्थान पर है। हाल ही में उन्होंने एक रूसी ब्लॉगर को बताया कि वह एक महिला, फिगर स्केटर नतालिया ज़ाबियाको के साथ रिश्ते में है।

37

लेस्बियन होने का खुलासा करने के बाद उन्हें अपने ही देश में ट्रोल होना पड़ा है और लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
 

47

दारिया को ट्रोल करने का एक कारण ये भी है कि कुछ समय पहले रूस में एक नया कानून बनाया गया है, जिसके तहत सार्वजनिक तौर पर सेम सेक्सुअल रिलेशनशिप पर प्रतिबंध लगाया गया है।

57

दारिया का ये चौकाने वाला खुलासा इस कानून के पारित होने के बाद ही आया है। इसके बाद से उन्हें उनके देश में भला-बुरा कहा जा रहा है। 

67

दारिया कसात्किना ने कहा कि 'रूस में 'गे' होना या बनना हास्यास्पद माना जाता है। जबकि इस दुनिया में स्ट्रेट होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। गंभीरता से देखें तो किसी को मौका दिया जाए तो कोई भी 'गे' बनना नहीं चुनेगा, खासकर रूस में, ऐसा क्यों?'

77

हालांकि, दारिया को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पर्पल हार्ट इमोजी के साथ एक अन्य महिला को गले लगाते हुए खुद की एक तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल भारतीय दल का PM ने बढ़ाया हौसला-'कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में'

माता-पिता किसान और बेटी बनी ओलंपियन, जानें सलीमा टेटे का लाइफ स्ट्रगल, कैसे बनीं चैंपियन हॉकी प्लेयर

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved