MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • इनका नाम सुनते ही छूट जाते हैं पसीने, ये 10 खतरनाक सांप और इनसे जुड़े फैक्ट्स को नहीं कर सकते इग्नोर

इनका नाम सुनते ही छूट जाते हैं पसीने, ये 10 खतरनाक सांप और इनसे जुड़े फैक्ट्स को नहीं कर सकते इग्नोर

नई दिल्ली। डर पैदा करने के लिए सांप का नाम ही काफी है। अगर देख लें, तो ज्यादातर लोगों की हालत खराब हो जाती है। फिर भी सांप को लेकर लोगों में काफी ज्यादा भ्रम रहता है। गर्मी और बारिश ये दो मौसम ऐसे होते हैं, जिनमें सांप बाहर निकलते हैं। ऐसे में इनसे बचकर रहना बेहद जरूरी है। वैसे तो हर सांप से डरना चाहिए, मगर यह जानना भी जरूरी है कि कौन से सांप ज्यादा खतरनाक होते हैं और इनके काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल नहीं आएं। आइए जानते हैं दस खतरनाक सांप, जो अगर काट ले, तो लापरवाही  बिल्कुल न करें, वरना मौत निश्चित है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 27 2022, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम ओफियाफेगस हन्नाह है। इसकी लंबाई करीब 18 फुट तक हो सकती है और यह दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहा जाता है। यह खतरा देखने पर फन निकालता है और शरीर का एक तिहाई हिस्सा जमीन से ऊपर कर लेता है। यह अगर वयस्क हाथी को भी काट ले तो 15 मिनट में उसकी मौत हो सकती है। 

210

ईस्टर्न टाइगर स्नेक का वैज्ञानिक नाम नोटेचिस स्कूटेटस है। इसका जहर अगर शरीर में पहुंच जाए तो पंद्रह मिनट में जीवन समाप्त हो जाएगा। इसके शरीर पर टाइगर की धारियां होती हैं, जिसकी वजह से इसे टाइगर स्नेक कहते हैं। 

310

बूम्सलैंग सांप का वैज्ञानिक नाम डिस्फालिड्स टाइपस है और इसे दक्षिण अफ्रिका में ग्रीन ट्री स्नेक भी कहते हैं। इसका वयस्क सांप ही नहीं बल्कि, इसका बच्चा भी काट ले तो इंसान मर सकता है। इसके काटने से आंख, किडनी, दिल, फेफड़ा और दिमाग से रक्तस्राव होता है। 

410

रसेल वाइपर का वैज्ञानिक नाम दाबोइया रसेली है। यह वाइपर्स की सबसे खतरनाक प्रजाति होती है। भारत में इस सांप के काटने से मरने वालों की संख्या अधिक होती है। इसके काटने से किडनी फेल हो जाती है। साथ ही कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और अंदरुनी रक्तस्राव शुरू हो जाता है। 

510

सॉ स्केल्ड वाइपर का वैज्ञानिक नाम एचिस केरिनेटस है। इन सांप के मुंह से आवाज नहीं निकलती बल्कि, इनके त्वचा पर जो स्केल होती है, उसे वे तेजी से आपस में रगड़ते हैं, जिससे घिर्र-घिर्र की आवाज निकलती है। इसके काटने से इंसान की किडनी फेल हो जाती है। जिस जगह काटा होता है, वहां शरीर में सूजन आ जाती है। एक से दो घंटे में इलाज नहीं मिला, तो मौत हो जाती है। 

610

फर दे लांस सांप का वैज्ञानिक नाम बोथरोप्स एस्पर है। इसकी लंबाई करीब चार फुट से 8 फुट तक हो सकती है। इसका जहर अगर शरीर में गया तो इंसान का रंग काला पड़ने लगता है। यह पिट वाइपर्स भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि मादा सांप एक बार में करीब सौ बच्चों को  पैदा कर सकती है। 

710

ब्लैक मांबा सांप का वैज्ञानिक नाम डेंड्रोएस्पिस पॉलिलेपिस है। इसकी लंबाई करीब 8 फुट तक होती है। इंसान को मारने के लिए इसका दो बूंद जहर भी अगर शरीर  में पहुंच जाए तो मौत निश्चित है। इसका जहर शरीर में पहुंचने के बाद मांसपेशियों पर हमला करता है और ज्वाइंट्स का निष्क्रिय कर देता है। इसकी स्पीड बहुत तेज होती है। 

810

कोस्टल तैपान का वैज्ञानिक नाम आक्सीयूरेनस स्कूटेलेटस है। यह बेहद फुर्तीला होता है और स्पीड बहुत तेज होती है। इतनी तेज की यह काटकर भाग जाए और आप इसे देख भी नहीं पाते। यह नमी वाली जगहों पर ज्यादा मिलता है। खतरा महसूस होने पर यह जमीन से हवा में उछल भी सकता है। अगर जहर की मात्रा कम है और इलाज समय से मिल जाए तो बचने की संभावना रहती है। 

910

बैंडेड करैत का वैज्ञानिक नाम बंगेरस फेसिएट्स है। इस सांप की स्पीड कम होती है। इसके काटने से शरीर में लकवा जैसी स्थिति हो जाती है। कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और फेफड़े में हवा नहीं जाती, जिससे इंसान का दम फूलने लगता है और कुछ देर में उसकी मौत हो जाती है। 

1010

इनलैंड तैपान का वैज्ञानिक नाम हेल्यूरोनिडेस एंजाइम है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप में से एक है। यह बेहद फुर्तीला होता है। पहले शरीर को सिकोड़ता है और फिर तेजी से आगे बढ़कर या करीब-करीब उछलते हुए शिकार पर हमला करता है। इसके काटने से इंसान कुछ ही मिनटों में मर सकता है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved