काजी नहीं पुलिस ने कराई ढाई फुट के अजीम की शादी की पक्की, लड़की में मिला ये खास गुण
हटके डेस्क : शादी-ब्याह के लिए अक्सर घर वाले या आपसी रिश्तेदार लड़का-लड़की ढूंढते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले महीने एक ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक लड़के को अपने लिए दुल्हन ढूंढने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी। इस कारण वह खूब सुर्खियों में आए, अब इस ढाई फुट के अजीम का रिश्ता पक्का हो गया है। जल्द ही उनकी सगाई होने वाली है और अगले साल शादी है। बता दें कि अजीम के रिश्ते को लेकर उनका पूरा घर बहुत परेशान था, क्योंकि उनकी हाइट कम थी और कोई भी लड़की शादी के लिए हां नहीं करती थी। इसलिए तंग आकर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।

कहते है ना जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है, बस सही समय पर नीचे हमें अपने जीवनसाथी से मिलवा दिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रहने वाले 26 साल के अजीम मंसूरी के साथ।
दरअसल, ये लड़का सिर्फ ढाई फीट लंबा है और उसकी कम हाइट की वजह से उसे कोई लड़की नहीं मिल रही थी, इसलिए तंग आकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी निकाह कराने की गुहार लगा चुका है।
पिछले महीने जैसे ही उसने महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई, तभी सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने लगे और इसके बाद उनके पास रिश्तों की लाइन लगना शुरू हो गई।
हाल ही में हापुड़ से एक व्यक्ति ने अजीम के पिता हाजी नसीम मंसूरी से रिश्ते की बात की और उन्हें बताया कि उसकी बेटी भी छोटे कद की है तथा उसकी उम्र भी 27 साल है। फिर क्या, अजीम को अपने सपनों की दुल्हनिया मिल ही गई और उनकी सगाई पक्की हो गई।
जल्द ही अजीम की सगाई होने वाली है और अगले साल उनकी शादी है। शादी का सपना पूरा होने पर अजीम अपनी बेगम को हज के लिए भी ले जाना चाहते हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अल्लाह की मर्जी से हमारी शादी हो रही है। अपनी शादी का निमंत्रण यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और उनके बच्चे को भी भेजूंगा।
बता दें कि अजीम और उनका पूरा परिवार यूपी के कैराना में रहता है। अजीम का कहना था कि परिवार का कोई भी सदस्य उनकी शादी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं, इसलिए उन्हें पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। हालांकि अब शादी पक्की होने से वह बहुत खुश है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News