आखिरकार मिल ही गई इजिप्ट की Gold City, 35 सौ साल से जमीन के नीचे थी दफन
हटके डेस्क: आपने द ममी रिटर्न्स मूवी में इजिप्ट के ऐतिहासिक शहरों के बारे में काफी कुछ देखा होगा। सालों से इजिप्ट का इतिहास लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कई लोग जहां इसे कहानियां मानते हैं वहीं कई लोग इसे हकीकत मानते हैं। लेकिन अब इस बात के सबूत मिल गए हैं कि वाकई इजिप्ट में कभी सोने का शहर मौजूद था। 35 हजार साल बाद अब जाकर इसके सबूत सामने आ गए हैं। आर्कियोलॉजिस्ट ने इजिप्ट के लक्सोर में खोया हुआ सोने का शहर ढूंढ निकाला है। इस शहर का निर्माण राजा Amenhotep III ने किया था, जो कि मशहूर राजा तूतनख़ामुन के पिता थे। इस शहर में कई रास्ते, दुकानें और शमशान घाट भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी इस शहर में कई कंट्रक्शनल साइट्स मिले...

आर्कियोलॉजिस्ट्स ने 35 सौ साल पुराने गोल्डन सिटी की खोज की है। इस आलीशान शहर को राजा तूतनख़ामुन के दादा ने बनाया था। इसे इजिप्ट की अबतक की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है।
इस शहर में कई तरह की बेकरी शॉप, वर्कशॉप्स और शमशान घाट मिले हैं। साथ ही इस शहर में कई ईंट, मिट्टी के घड़े और कुछ जेवरात भी मिले हैं।
सोने के इस शहर के चर्चे काफी साल से थे। इसे Aten के नाम से जाना जाता है। इसे बनाया था King Amenhotep III ने। कहा जाता है कि इस शहर को 1391 BC में बसाया गया था।
जिस एरिया से ये शहर मिला है, वहां कई प्राचीन साइट्स पहले से मौजूद हैं। कहा जाता है कि इजिप्ट के कई राजा यहीं बसते थे। कभी इस शहर को Great Necropolis of Millions of Years of Pharaoh के नाम से भी जाना जाता है।
शहर की खुदाई में कई तरह की चीजें मिली है। इसमें कई दीवार और कई सामान मिले हैं। इसमें मिट्टी के ईंट, रंगीन मटके मिले थे।
सामान के अलावा इस शहर में कई शमशान घाट भी मिले हैं। इंसान ही नहीं, जानवरों की कब्रगाह भी यहां मिले हैं। साइट से एक गाय की कब्र भी मिली है।
35 सौ साल से जमीन के नीचे दफ़न इस शख्स की बॉडी इस हाल में मिली।
Aten शहर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहा है। आए दिन इतिहासकारों को यहां से कई चीजें मिली हैं। तूतनख़ामुन की कब्र भी इतिहासकारों को इसी जगह से मिली थी।
अभी तक की मिली कब्रों में तूतनख़ामुन की कब्र को सबसे अमीर कहा जा रहा है। अंदर से कई तरह की मूर्तियां, और सोने की करीब 5 हजार चीजें मिली थी। साथ ही इस कब्र से कुछ विचित्र जानवर भी मिले थे। इन्हीं खोज खोज के आधार पर ममी रिटर्न्स की कई फिल्में बनाई गई हैं।