- Home
- Viral
- केरल के बाद कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 10 फोटो में देखिए किस अंदाज में लोगों से मिल रहे राहुल गांधी
केरल के बाद कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 10 फोटो में देखिए किस अंदाज में लोगों से मिल रहे राहुल गांधी
बेंगलुरू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब केरल से कर्नाटक पहुंच चुकी है। इस यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वे अनोखे अंदाज में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा सत्ता में है और बीते आठ साल में देश में असमानता पैदा कर रही है। तस्वीरों में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की कुछ झलकियां।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के बदननवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता में उस विचारधारा के लोग हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की है।
राहुल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को हथियाना आसान है, मगर उनके पदचिन्हों पर चलना बेहद कठिन।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने बीते आठ साल में देश में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है।
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का केवल और केवल क्षरण किया है।
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत के उस महान सपूत को याद करते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराया।
गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी याद हम सब मार्मिक हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। यह एक पदयात्रा है, जिसमें हम बापू के अहिंसा, एकता, समानता और न्याय के रास्ते पर चल रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा, बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज हम प्रण लेते हैं कि हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News