- Home
- Viral
- मेरी गर्लफ्रेंड से बदबू आती थी साथ सो भी नहीं पाता था, लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड पर किए चौंकाने वाले खुलासे
मेरी गर्लफ्रेंड से बदबू आती थी साथ सो भी नहीं पाता था, लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड पर किए चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली. एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड इतनी गंदी है कि बदबू की वजह से उसे सोफे पर सोना पड़ता है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बार नहाती है। इस वजह से उसके शरीर से बहुत ज्यादा बदबू आती है। उस गंध को वह बर्दाश्त नहीं कर पाता है। इस वजह से वह सोफे पर सोने के लिए मजबूर है। कहानी को शेयर करने वाले शख्स ने अपना नाम नहीं बताया, लेकिन उसने कहा कि तीन साल से वह रिलेशन में थे, लेकिन अलग-अलग रहते थे। लेकिन जब साथ रहने का फैसला किया तो वह गर्लफ्रेंड की आदते देख दंग रह गया। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर क्या-क्या खुलासे किए..?

लड़के ने बताया कि वह तीन साल से रिलेशन में थे। लेकिन दोनों को एक दूसरे की दिनचर्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया तो उनका रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गया।
लड़के ने कहा कि गर्लफ्रेंड से इतनी बुरी गंध आ रही थी कि वह उसके साथ एक बिस्तर पर नहीं सो सका। लड़के ने ये भी बताया कि उसने गर्लफ्रेंड से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रेडिट पर शेयर की गई इस कहानी पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए।
लड़के ने रेडिट पर लिखा, मैं उससे प्यार करता हूं। लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था। वह अक्सर नहाती नहीं थी। बहुत हुआ तो 2 हफ्ते में एक बार नहा लेती थी।
जब हम साथ रहने लगे तो कुछ महीनों के बाद मैं तंग आ गया था। मैं सोफे पर सो रहा था क्योंकि गंध बहुत भयानक थी। मैंने उसे बैठाया और इसके बारे में बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन इसपर बात करने पर महिला नाराज हो गई।
रेडिट पर कई यूजर्स ने इसपर कमेंट्स किए। कुछ ने कहा कि लड़की की दिनचर्या एक समस्या थी। एक अन्य यूजर ने कहा, कई लोग ऐसे होते हैं जो तीन या चार दिन में एक बार नहा लेते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा तो 15 दिन में एक बार नहाता हो।
एक अन्य यूजर ने कहा, मैं दिन में दो बार नहाता हूं। कोई 15 दिन में एक बार भी न नहाए तो यह बहुत ही बुरी बात है। मैं सोच भी नहीं सकता। मैं समझ सकता हूं कि लड़के पर क्या बीतती होगी।
नोट- इस खबर में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
ये भी पढ़ें..
James Bond की फिल्म में इस्तेमाल पुल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी लड़की, लेकिन एक चूक से हुई मौत
ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां
सावधान! अपने बच्चों की जरूरत से ज्यादा तारीफ करते हैं तो संभल जाइए, हो सकता है भारी नुकसान
विमान में विंडो सीट पर बैठने का क्या खतरा है, flight attendant ने किया डराने वाला खुलासा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News