जानवरों की ऐसी मासूमियत जीत लेगी दिल, खूबसूरत मॉडल्स से भी बढ़िया पोज में खिंचवाए PHOTOS
हटके डेस्क: जानवरों की क्यूटनेस किसी का भी स्ट्रेस कम कर देती है। अगर आप थके-हारे हैं, तो जानवरों के साथ खेलना आपका मूड पल भर में फ्रेश कर सकता है। हाल ही में अमेरिकी लोगों ने अपने पेट्स की कुछ बेहद खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को परफेक्ट मोमेंट में क्लिक किया गया। इसमें दो बिल्लियों को गले लगाते हुए स्पॉट किया गया। तो एक तस्वीर में पेट्स को लैपटॉप पर टॉम एंड जेरी देखते हुए स्पॉट किया गया। आइये आपको दिखाते हैं ये क्यूट तस्वीरें..

लैपटॉप पर मूवी देखती इन बिल्लियों की तस्वीर देख किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। सभी बिल्लियां अपने मालिक के लैपटॉप में टॉम एंड जेरी देखते हुए स्पॉट हुए।
एक अमेरिकी ने अपने पड़ोसी के रकून को इस तरह कैद किया। बालकनी में खड़ा ये क्यूट रकून किसी का भी दिल जीत लेगा।
इस फोटो को देखने के बाद आपके चेहरे पर स्माइल तो आ ही जाएगी। व्हाइट और बालक कैट के इस जोड़े का प्यार तस्वीर में साफ़ झलक रहा है।
कुत्तों के लिए बनाई गई खिड़की में अटके इस क्यूट डॉग की तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई। अपने मोटापे की वजह से डॉग इसमें फंस गया था।
अपने बर्थडे केक को देखकर खुश होती इस बिल्ली की तस्वीर देख आपका भी दिन बन जाएगा।
खिड़की के बाहर किसी बात पर डील करती इन चिड़ियों की तस्वीर बिलकुल परफेक्ट मोमेंट पर कैद की गई। ऐसा लग रहा है मानो दोनों किसी बात से सहमत होते हुए हाथ मिला रही है।
कौन कहता है कि सिर्फ कुत्ते और बिल्लियां ही क्यूट पोज देते हैं। इस बकरी के बच्चे को देखने के बाद आप क्या कहेंगे।
इस पालतू बत्तख को उसके मालिक ने कार से घुमा तो दिया लेकिन खुली खिड़की की वजह से उसके हेयर स्टाइल की ऐसी की तैसी हो गई।
जब इस बत्तख ने मूर्ति में टूटे बत्तख की गर्दन देखी तो उसके रिएक्शन को कुछ ऐसे कैद किया गया।
अब इस मेंढक की मासूमियत देख भला कौन नहीं पिघलेगा। क्या कहते हैं आप?
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News